फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलियाई ओपनर ने टेस्ट शतकों के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ा

Wed, 27 Dec 2017 08:37 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला Updated Wed, 27 Dec 2017 08:37 AM IST
विज्ञापन
david warner surpassess virat kohli in terms of test centuries
डेविड वॉर्नर

ऑस्ट्रेलिया के ओपनर डेविड वॉर्नर ने इंग्लैंड के खिलाफ बॉक्सिंग-डे टेस्ट के पहले दिन अपने करियर का 21वां शतक जमाया। इसी के साथ वॉर्नर ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को शतकों के मामले में पीछे छोड़ दिया है। कोहली के टेस्ट में 20 शतक है।

david warner surpassess virat kohli in terms of test centuries
डेविड वॉर्नर

एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में शतक जमाने वाले वॉर्नर टेस्ट में सर्वाधिक सैकड़ा जमाने के मामले में पांचवें स्थान पर आ गए हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने अपने टेस्ट करियर के 6,000 रन भी पूरे किए। ऐसा करने वाले वह ऑस्ट्रेलिया के 14वें बल्लेबाज बने। 

david warner surpassess virat kohli in terms of test centuries
डेविड वॉर्नर

गौरतलब है कि वॉर्नर ने 41वें ओवर में डेब्यू कर रहे टॉम कर्रन की गेंद पर कैच आउट हो गए थे, लेकिन उन्हें भाग्य का साथ मिला। अंपायर ने रीप्ले देखा को टॉम का पैर लाइन के आगे था और इसलिए अंपायर ने नो बॉल का इशारा करते हुए वॉर्नर को नॉटआउट करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
david warner surpassess virat kohli in terms of test centuries
डेविड वॉर्नर - फोटो : CricketCountry.com

अंपायर के नॉट आउट का फैसला देने के बाद वॉर्नर ने बिना देर किए अगली ही गेंद पर एक रन लेकर अपना 21वां टेस्ट शतक पूरा किया। वॉर्नर ने शतक लगाते ही खुशी से अपना बल्ले को चूमा और हवा में छलांग लगाई।

विज्ञापन
david warner surpassess virat kohli in terms of test centuries
डेविड वॉर्नर

वॉर्नर पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर के बाद सबसे कम पारियों में 21 टेस्ट शतक तक पहुंचने वाले सलामी बल्लेबाज हैं। वॉर्नर ने 126 टेस्ट पारियों में 21 टेस्ट शतक लगाए, जबकि केवल 97 पारियों में ये कीर्तिमान हासिल कर गावस्कर पहले नंबर पर हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed