{"_id":"5be7dbe0bdec22699072cc55","slug":"india-vs-pakistan-womens-world-t20i-statistical-preview","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हरमनप्रीत कौर के खेलने में छुपा है टीम इंडिया की जीत का राज, पाक के लिए हैं बुरा सपना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हरमनप्रीत कौर के खेलने में छुपा है टीम इंडिया की जीत का राज, पाक के लिए हैं बुरा सपना
Sun, 11 Nov 2018 01:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Nov 2018 01:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
harmanpreet kaur
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आईसीसी महिला वर्ल्ड टी20 के छठे संस्करण की शुरुआत बेहतरीन हुई। भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने उद्घाटन मुकाबले में रिकॉर्ड शतक जमाया। हालांकि, वर्ल्ड टी20 के इतिहास पर नजर डाली जाए तो टीम इंडिया का रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं रहा है क्योंकि पांच में से केवल दो बार टीम सेमीफाइनल तक पहुंची है। भारतीय महिला क्रिकेट टीम कभी भी वर्ल्ड टी20 के फाइनल में जगह नहीं बना सकी है।
2 of 6
harmanpreet kaur
मौजूदा संस्करण में 10 टीमों को दो ग्रुपों में बांटा गया है। प्रत्येक ग्रुप में 5 टीमों को जगह दी गई है। ग्रुप-ए में इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, वेस्टइंडीज, श्रीलंका और बांग्लादेश को जगह मिली है जबकि ग्रुप-बी में भारत, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और आयरलैंड को रखा गया है। दोनों ही ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी।
3 of 6
harmanpreet kaur
भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में न्यूजीलैंड को 34 रन से मात देकर टूर्नामेंट का धमाकेदार आगाज किया और अब रविवार को वह चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को मात देना चाहेगी। भारतीय महिला क्रिकेट टीम को गयाना में होने वाले मैच में जीत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। हालांकि, पिछली बार 2016 वर्ल्ड टी20 में दोनों टीमें भिड़ी थी तब टीम इंडिया को शिकस्त सहनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
मिताली राज
हालांकि, दिल्ली में इस हार के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में तीन मुकाबले खेले और सभी में जीत दर्ज की। उल्लेखनीय है कि जब भी हरमनप्रीत कौर ने भारत-पाक मुकाबले में हिस्सा लिया तो टीम इंडिया विजेता बनी। पूर्व कप्तान मिताली राज का रिकॉर्ड 2 जीत और इतनी ही हार के साथ बराबर का है।
विज्ञापन
5 of 6
मिताली राज
महिला वर्ल्ड टी20 में भारत और पाक के बीच कुल 5 मुकाबले खेले गए, जिसमें टीम इंडिया ने तीन जबकि हरी जर्सी वाली टीम में दो मैच जीते। महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत ने आठ जबकि पाक ने दो मैच जीते। इसे देखते हुए भारत की जीत का प्रतिशत 80 है। दोनों टीमों के बीच सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड मिताली राज के नाम दर्ज है। दाएं हाथ की अनुभवी महिला बल्लेबाज ने 259 रन बनाए हैं। वहीं पाकिस्तान की सना मीर इस मामले में 146 रन के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।