{"_id":"5be7d283bdec2269b5183c28","slug":"rohit-sharma-can-become-first-indian-captain-to-lead-side-in-two-whitewash-t20i-series","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"धोनी-कोहली से भी बड़े कप्तान बन जाएंगे रोहित शर्मा! चेन्नई टी20 में बना सकते हैं अनोखा रिकॉर्ड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
धोनी-कोहली से भी बड़े कप्तान बन जाएंगे रोहित शर्मा! चेन्नई टी20 में बना सकते हैं अनोखा रिकॉर्ड
Sun, 11 Nov 2018 12:26 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Nov 2018 12:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
rohit sharma 100
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में एकतरफा जीत दर्ज करने वाली टीम इंडिया रविवार को चन्नई में होने वाले तीसरे मैच की विजेता बनने की पहली पसंद है। टीम इंडिया ने भले ही अपने तीन प्रमुख खिलाड़ियों उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव को आराम देने का फैसला लिया हो, इसके बावजूद टीम के पास सक्षम खिलाड़ी हैं, जो मैच का रुख बदल सकते हैं।
2 of 5
rohit sharma 100
टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया और उन्होंने कप्तानी में भी अपनी उपयोगिता बखूबी दर्शाई। एशिया कप में प्रभावित करने के बाद रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज में भी गजब का नेतृत्व किया। अब वह इतिहास रचने की दहलीज पर खड़े हैं।
3 of 5
rohit sharma
अगर टीम इंडिया रविवार को विंडीज का 3-0 से सफाया करने में कामयाब हो जाती है तो रोहित शर्मा के नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा। वह तीन मैचों की दो टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में व्हाइट वॉश करने वाली टीम का नेतृत्व करने वाले एकमात्र भारतीय कप्तान बन जाएंगे। ऐसे में वह टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी और नियमित कप्तान विराट कोहली को पीछे छोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सरफराज अहमद
- फोटो : ESPN
विश्व में रोहित शर्मा तीसरे ऐसे कप्तान बन जाएंगे, जिनके नेतृत्व में टीम ने दो या अधिक बार तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में विरोधी टीम का सूपड़ा साफ किया हो। पाकिस्तान के सरफराज अहमद के नाम यह रिकॉर्ड दर्ज है, जिनकी कप्तानी में सर्वाधिक पांच बार विरोधी टीम का क्लीन स्वीप किया गया है। दूसरे नंबर पर अफगानिस्तान के कप्तान असगर अफगान काबिज हैं, जिनकी कप्तानी में तीन बार विरोधी टीम का व्हाइट वॉश किया गया।
विज्ञापन
5 of 5
rohit sharma
रोहित शर्मा के लिए तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय बेहद खास साबित हो सकता है। कप्तानी का रिकॉर्ड बनाने के साथ ही उनके पास टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बनने का भी शानदार मौका है। रोहित को 69 रन की दरकार है और वह न्यूजीलैंड के ओपनर मार्टिन गप्टिल को पीछे छोड़ देंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।