फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvIRE: पहले टी-20 में बने 8 बड़े कीर्तिमान, धोनी-रैना के नाम दर्ज हुई बेहद खास उपलब्धि

Thu, 28 Jun 2018 07:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 28 Jun 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
india vs ireland eight records made in 1st t20i at dublin 
चहल

टीम इंडिया ने बुधवार को रोहित शर्मा (97) और शिखर धवन की बेहतरीन पारी और चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की शानदार गेंदबाजी की बदौलत आयरलैंड को हरा दिया। डबलिन में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में टीम इंडिया ने आयरलैंड को 76 रन से मात दी। इसके साथ ही टीम इंडिया दो मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने आयरलैंड के सामने 209 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में आयरलैंड की 132 रन ही बना सकी। आइये जानते हैं आज के इस मैच में बने बड़े रिकॉर्ड्स के बारे मेंः


        

india vs ireland eight records made in 1st t20i at dublin 
ROHIT DHAWAN

इस मुकाबले में टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और शिखर धवन ने बीच पहले विकेट के लिए 160 रनों की साझेदारी हुई, जो टी -20 क्रिकेट में किसी विकेट के लिए भारत की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। भारत की पहली सबसे बड़ी 165 रन की साझेदारी केएल राहुल और रोहित शर्मा के बीच साल 2017 में श्रीलंका के खिलाफ हुई थी। वहीं, तीसरी बड़ी साझेदारी (158 रन) न्यूजीलैंड के खिलाफ साल 2017 में दिल्ली में हुई थी। वहीं, विश्व क्रिकेट में यह उपलबद्धि केन विलियमसन और मार्टिन गप्टिल के नाम था, जिन्होंने 171 रन की साझेदारी की थी।

india vs ireland eight records made in 1st t20i at dublin 
रोहित शर्मा

टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज हिटमैन रोहित शर्मा इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया के लिए 10 हजार से ज्यादा रन बनाने वाले 13वें बल्लेबाज बन गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs ireland eight records made in 1st t20i at dublin 
शिखर धवन

रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी पहली ऐसी जोड़ी बनी जो टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 से ज्यादा रन की साझेदारी की हो।
 

विज्ञापन
india vs ireland eight records made in 1st t20i at dublin 
धोनी-रैना

एमएस धोनी और सुरेश रैना टीम इंडिया के पहले टी-20 के साथ-साथ 100वें टी-20 में भी शामिल होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। दोनों ने यह उपलबद्धि बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में खेलकर हासिल की। इससे पहले इन दोनों बल्लेबाजों ने साल 2006 में एक साथ खेले थे। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed