{"_id":"5b3404a74f1c1bf67a8b788c","slug":"india-vs-ireland-1st-t20i-five-heroes-at-dublin","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"INDvIRE: टीम इंडिया ने इन '5 हीरो' के दम पर आयरलैंड को किया चारो खाने चित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
INDvIRE: टीम इंडिया ने इन '5 हीरो' के दम पर आयरलैंड को किया चारो खाने चित
Thu, 28 Jun 2018 07:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 28 Jun 2018 07:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
रोहित शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने बुधवार को डबलिन में खेले गए पहले टी-20 मुकाबले में आयरलैंड को 76 रन से हरा दिया। इसके साथ ही टीम इंडिया दो मैचों की टी-20 सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने आयरलैंड के सामने 209 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में आयरलैंड की 132 रन ही बना सकी। आइये जानते टीम इंडिया की इस जीत के 5 हीरो कौन रहेः
रोहित शर्मा
2 of 6
रोहित शर्मा
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस मुकाबले में शानदार पारी खेली। उन्होंने 61 गेंदों में 8 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 97 रन का पारी खेली। उन्होंने शिखर धवन के साथ मिलकर एक अच्छी साझेदारी की और टीम को एक विशाल स्कोर की तरफ पहुंचाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच 160 रन की साझेदारी हुई, जो पहले विकेट के लिए साझेदारी का चौथा सबसे बड़ा स्कोर था।
शिखर धवन
3 of 6
शिखर धवन
टीम इंडिया के 'गब्बर' ने 'हिटमैन' का सहयोग करन में बिल्कुल पीछे नहीं हटे और साथ मिलकर एक अच्छी साझेदारी की। धवन ने इस मैच में 45 गेदों में 5 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 74 रव की ताबड़तोड़ पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन
कुलदीप यादव
4 of 6
कुलदीप यादव
टीम इंडिया के चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। शानदार प्रदर्शन करने के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। उन्होंने इस मुकाबले में सबसे किफायती गेंदबाज साबित हुए। 4 ओवर में 21 रन देकर उन्होंने 4 विकेट झटके।
विज्ञापन
युजवेन्द्र चहल
5 of 6
चहल
सीमित ओवरों के क्रिकेट में अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को चकमा देने वाले लेग स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने इस मुकाबले में 4 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट हासिल किए।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।