{"_id":"5c848cbdbdec2214305bbe71","slug":"india-vs-australia-virat-kohli-and-rohit-sharma-breaks-sachin-tendulkar-these-records-at-mohali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मोहाली में टूट सकता है सचिन का ये रिकॉर्ड, रोहित-विराट कर सकते हैं बड़ा धमाल","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
मोहाली में टूट सकता है सचिन का ये रिकॉर्ड, रोहित-विराट कर सकते हैं बड़ा धमाल
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 10 Mar 2019 09:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया जब रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे वन-डे खेलने उतरेगी तो उसकी निगाहें मैच जीत के साथ-साथ सीरीज जीत पर भी होगी। रांची में 32 रनों से मिली हार के बाद टीम इंडिया मोहाली में जीतने की भरपूर कोशिश करेगी। आइए जानते हैं यहां के कुछ दिलचस्प आंकड़े...
2 of 5
ROHIT SHARMA SIX
- फोटो : file photo
आईएस बिंद्रा स्टेडियम में श्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा के नाम है। उन्होंने 13 दिसंबर 2017 को श्रीलंका के खिलाफ 208 की नाबाद पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 153 गेंदों में 13 चौके और 12 लगाए थे। यह वन-डे में उनका तीसरा दोहरा शतक था।
3 of 5
rohit sharma
- फोटो : file photo
वहीं, अगर बात किसी टीम के सर्वाधिक सि्कोर की करें तो वह भी मेजबान टीम के ही नाम है। दरअसल, जिस मैच में रोहित ने 208 रन की नाबाद पारी खेली थी, उस मैच में टीम इंडिया 4 विकेट के नुकसान पर 392 रन बनाए थे। रोहित ने यहां कुल चार पारियों में 315 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Rohit sharma Jason Behrendorff
- फोटो : file photo
मोहाली में दोनों टीमों के बीच कुल 4 वन-डे खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया को सिर्फ एक मैच में जीत मिली है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया ने 3 मुकाबलों में जीत दर्ज की है। दोनों टीमों के बीच आखिरी मैच 19 अक्टूबर, 2013 को खेला गया था। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 4 विकेट से जीत हासिल की थी।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली और रोहित शर्मा
- फोटो : File photo
बता दें कि इस मैदान पर सबसे अधिक वन-डे रन का रिकॉर्ड 'क्रिकेट के भगवान' सचिन तेंदुलकर के नाम है। उन्होंने 7 मैचों की 7 पारियों में 61 की औसत से 366 रन बनाए हैं। इस मामले में एमएस धोनी दूसरे नंबर पर हैं। उनके नाम 9 पारियों में 463 रन दर्ज हैं। तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा हैं, जिनके नाम 4 पारियों में 315 रन दर्ज है। वहीं, विराट 6 पारियों में 302 रन बनाकर चौथे नंबर पर हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।