{"_id":"5c8384a9bdec221450544838","slug":"team-india-predicted-11-in-4th-odi-against-australia-at-chandigarh","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हार का बदला लेने को तैयार टीम इंडिया, चौथे वन-डे में ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
हार का बदला लेने को तैयार टीम इंडिया, चौथे वन-डे में ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 10 Mar 2019 08:00 AM IST
विज्ञापन
1 of 10
team india
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रांची में तीसरा वन-डे 32 रन से गंवाने के बाद अब टीम इंडिया चंडीगढ़ में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथा मुकाबला खेलने उतरेगी। पिछले मुकाबले में मिली हार की वजह से कप्तान विराट कोहली रविवार को होने वाले चौथे वन-डे की प्लेइंग इलेवन में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव कर सकते हैं।
2 of 10
kl rahul
ओपनर बल्लेबाज
रोहित शर्मा और शिखर धवन की अनुभवी ओपनिंग जोड़ी ने अब तक इस सीरीज में काफी निराश किया है। दोनों ही बल्लेबाज पिछले मुकाबले में क्रमश: 14 और 1 रन बनाकर क्रीज से चलते बने थे। ऐसे में कप्तान कोहली अगले मैच में किसी एक बल्लेबाज को बाहर का रास्ता दिखा सकते हैं और उसकी जगह प्लेइंग इलेवन में केएल राहुल को मौका दे सकते हैं।
3 of 10
virat kohli army
पिछले दोनों ही मुकाबलों में शतकीय पारी खेलने वाले कप्तान कोहली की तीसरे नंबर पर जगह पक्की है। नागपुर में 116 रन की शतकीय पारी खेलने वाले कोहली ने रांची में भी 123 रन बनाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
ambati rayudu
मिडिल ऑर्डर
अंबाती रायुडू ने भी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में काफी निराश किया है। सीरीज में खेले अब तक तीन वन-डे मैचों में रायुडू ने सिर्फ 33 रन बनाए हैं। इसके बावजूद कप्तान कोहली रायुडू को एक और मौका दे सकते हैं। वर्ल्ड कप से पहले यह टीम इंडिया की आखिरी सीरीज है। ऐसे में कोहली रायुडू को अच्छे से परखना चाहेंगे।
विज्ञापन
5 of 10
rishabh pant
टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी अगले दोनों ही वन-डे मैचों में टीम का हिस्सा नहीं होंगे। ऐसे में ऋषभ पंत के रूप में दूसरा विकल्प निकलकर सामने आता है, जो चौथे वन-डे में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हो सकता है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।