फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान रहें कंगारू! रोहित के लिए लकी है मोहाली का मैदान, दोहरा सकते हैं 2017 का ये कारनामा

Sun, 10 Mar 2019 12:00 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 10 Mar 2019 12:00 PM IST
विज्ञापन
india vs australia: mohali stadium is lucky for rohit sharma, hit more run at mohali
ROHIT SHARMA 2

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की सीरीज का चौथा वन-डे रविवार को मोहाली में खेला जाएगा। आईएस बिंद्रा स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले में फैंस की निगाहें टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा पर होगी। कंगारुओं के खिलाफ तीन पारियों में सिर्फ 51 रन बनाने वाले रोहित से इस मैच में पूरी उम्मीद होगी कि वह मोहाली में पिछले प्रदर्शन को एक बार फिर से दोहराए और टीम इंडिया को जीत दिलाए।

Trending Videos
india vs australia: mohali stadium is lucky for rohit sharma, hit more run at mohali
Rohit sharma six

जी हां, 'हिटमैन' रोहित के लिए मोहाली का मैदान लकी माना जाता है। यह वहीं स्टेडियम है, जहां उन्होंने वन-डे करियर का अपना तीसरा और आखिरी दोहरा शतक श्रीलंका के खिलाफ 2017 में लगाया था। रोहित ने करियर का तीसरा दोहरा शतक लगाकर विश्व क्रिकेट में तहलका मचा दिया था। उसके बाद टीम इंडिया इस मैदान पर पहली बार खेलेगी। 
 

india vs australia: mohali stadium is lucky for rohit sharma, hit more run at mohali
rohit sharma

रोहित के नाम वन-डे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत पारी का वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज है और मोहाली वन-डे में दोहरा शतक जड़ने के साथ ही वह तीन दोहरे शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs australia: mohali stadium is lucky for rohit sharma, hit more run at mohali
rohit sharma

रोहित ने 153 गेदों में ताबड़तोड़ 13 चौके और 12 छक्के की मदद से 208* की बेहतरीन पारी खेली थी। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.95 का था। हिटमैन की शानदार पारी की बदौलत भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट पर 392 रन बनाए थे। जवाब में श्रीलंकाई टीम 8 विकेट खोकर 251 रन ही बना सकी थी। रोहित की कप्तानी में भारत ने यह मैच 141 रन से जीता था। रोहित इस मैदान पर चार पारियों में 315 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
india vs australia: mohali stadium is lucky for rohit sharma, hit more run at mohali
ROHIT SHARMA 200

सबसे दिलचस्प बात यह थी कि उस दिन यानी 13 दिसंबर को रोहित शर्मा की शादी की सालगिरह भी थी। दोहरा शतक जड़कर उन्होंने पत्नी रितिका को सालगिरह का तोहफा दिया था। हालांकि, इस बार तो वो बात नहीं है, लेकिन रोहित पास एक बार फिर दोहरा शतक लगाने का मौका जरूर है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed