फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार्दिक पांड्या बोले, बल्लेबाजी करते समय धोनी से ये हुई बातचीत

Mon, 18 Sep 2017 11:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 18 Sep 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
ind vs aus 2017: hardik pandya says it was important to make partnership with ms dhoni
हार्दिक पांड्या और एमएस धोनी - फोटो : twitter

टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे में निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 281 रन का स्कोर बनाया। चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में मेजबान टीम के लिए हार्दिक पांड्या (83) ने धुआंधार पारी खेली और एमएस धोनी (79) ने भी अच्छा योगदान दिया।  टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही क्योंकि सिर्फ 11 रन के स्कोर पर उसके शीर्ष तीन बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा (28) और केदार जाधव (40) ने कुछ देर क्रीज पर कंगारू गेंदबाजों का सामना किया, लेकिन 87 रन तक स्कोर पहुंचते-पहुंचते ये दोनों भी पवेलियन लौट गए। 

ind vs aus 2017: hardik pandya says it was important to make partnership with ms dhoni
हार्दिक पांड्या - फोटो : REUTERS

इसके बाद हार्दिक पांड्या ने धोनी के साथ मिलकर 118 रन की शतकीय साझेदारी करके टीम को 200 रन के पार लगाया। पांड्या ने काफी एंटरटेनिंग पारी खेली और 66 गेंदों में 5 चौको व 5 छक्को की मदद से 83 रन बनाए। दाएं हाथ के युवा बल्लेबाज ने  एडम जम्पा के ओवर में लगातार तीन गेंदों पर तीन छक्के जड़े। भारतीय पारी समाप्त होने के बाद पांड्या ने कहा, 'हम जिस परिस्थिति में थे, उसे देखते हुए यह स्कोर देखकर काफी ख़ुशी हो रही है। ऑस्ट्रेलियाई टीम हम पर पूरी तरह हावी थी, इसलिए यह जरुरी था कि मैं कुछ समय बिताकर अपने शॉट्स खेलना शुरू करूं।'

ind vs aus 2017: hardik pandya says it was important to make partnership with ms dhoni
हार्दिक पांड्या - फोटो : twitter

लंबे-लंबे शॉट खेलने का राज खोलते हुए पांड्या ने कहा, 'मैंने जम्पा पर पहले भी आक्रमण की योजना बनाई थी। आमतौर पर मेरी योजना सीधे शॉट खेलने की होती है। मुझे फर्क नहीं पड़ता कि लांग-ऑफ या लांग-ऑन पर कौनसा फील्डर मौजूद है। अगर मेरे बल्ले का गेंद पर सही संपर्क बना है तो मुझे पता है कि गेंद बाउंड्री लाइन के पार जाएगी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ind vs aus 2017: hardik pandya says it was important to make partnership with ms dhoni
एम एस धोनी - फोटो : twitter

पांड्या ने आगे कहा, 'यह जरुरी था कि धोनी के साथ अच्छी साझेदारी करूं। मेरा मतलब, मैंने उनसे काफी कुछ सीखा है और अभी भी सीख रहा हूं। हम दोनों बातें कर रहे थे कि कैसे चीजें बदलना है। धोनी के साथ खेलना सम्मान की बात है। जब हम साथ में बल्लेबाजी कर रहे थे, तब 230 रन के स्कोर को प्रेडिक्ट करके चल रहे थे। मगर हमने अच्छा स्कोर बनाया।'

विज्ञापन
ind vs aus 2017: hardik pandya says it was important to make partnership with ms dhoni
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN

पांड्या के आउट होने के बाद धोनी ने मैच फिनिशर की भूमिका निभाते हुए अपने वन-डे करियर का 66वां अर्धशतक जमाया। उन्होंने 88 गेंदों में 79 रन की पारी खेली और भुवनेश्वर कुमार के साथ 72 रन की साझेदारी करके टीम को 281 रन के विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed