फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Srilanka: Shubman Gill Says Test Cricket Won After Sri Lanka Hold India to Draw

शुभमन गिल बोले- टेस्ट क्रिकेट जीता: भारत की उम्मीदों पर फिरा पानी, सोनल दिनुषा के शतक से श्रीलंका ने खेला ड्रॉ

Thu, 27 Aug 2026 06:53 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 27 Aug 2026 06:53 PM IST
सार

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट रोमांचक ड्रॉ पर खत्म हुआ, जहां सोनल दिनुषा के शानदार दूसरे शतक ने श्रीलंका को हार से बचा लिया। भारत की जीत की कोशिश नाकाम रही, जिसके बाद कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि इस मुकाबले में टेस्ट क्रिकेट जीता।

विज्ञापन
India vs Srilanka: Shubman Gill Says Test Cricket Won After Sri Lanka Hold India to Draw
शुभमन गिल - फोटो : ANI

विस्तार

भारत और श्रीलंका के बीच दूसरे टेस्ट में रोमांचक मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ। भारत के कप्तान शुभमन गिल ने मैच के बाद कहा कि इस मुकाबले में भले ही उनकी टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी, लेकिन अंततः टेस्ट क्रिकेट जीता। भारत ने मैच में लंबे समय तक दबदबा बनाए रखा, लेकिन श्रीलंका के युवा बल्लेबाज सोनल दिनुषा ने दूसरी पारी में भी शानदार शतक जड़कर अपनी टीम को हार से बचा लिया।
विज्ञापन

India vs Srilanka: Shubman Gill Says Test Cricket Won After Sri Lanka Hold India to Draw
सोनल दिनुषा - फोटो : SLC
154 ओवर तक डटा रहा श्रीलंका
  • भारत ने श्रीलंका पर दबाव बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। भारतीय टीम ने करीब 150 ओवर तक फील्डिंग की, लेकिन श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने जबरदस्त संयम दिखाया।
  • सोनल दिनुषा ने दूसरी पारी में भी शतक लगाकर भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। श्रीलंका ने 154 ओवर तक बल्लेबाजी करते हुए मुकाबला ड्रॉ कराने में सफलता हासिल की। मेजबान टीम के लिए यह ड्रॉ किसी जीत से कम नहीं रहा।
  • गिल ने कहा, 'हमने करीब 150 ओवर तक फील्डिंग की और वह सब किया जो हम कर सकते थे। मुझे नहीं लगता कि हम कुछ अलग कर सकते थे। मौसम को ध्यान में रखते हुए फॉलोऑन जैसे फैसलों पर बात करना अब सिर्फ पीछे मुड़कर देखने वाली बात है।' 
  • उन्होंने आगे कहा, 'आप उस समय सबसे अच्छा फैसला लेते हैं और इस बार चीजें हमारे पक्ष में नहीं गईं। लेकिन यह शानदार मुकाबला था और मुझे लगता है कि आज टेस्ट क्रिकेट जीता।'
विज्ञापन
विज्ञापन

India vs Srilanka: Shubman Gill Says Test Cricket Won After Sri Lanka Hold India to Draw
भारतीय टीम - फोटो : IANS
भारत ने विपक्षी टीम से भी सीखा
शुभमन गिल ने श्रीलंका की वापसी की तारीफ करते हुए कहा कि भारतीय टीम के लिए इस मुकाबले में कई सकारात्मक पहलू रहे। उन्होंने कहा कि श्रीलंकाई टीम जिस तरह मुकाबले में वापस आई, वह देखने लायक था। गिल ने भारतीय गेंदबाजों के प्रदर्शन की भी सराहना की और कहा कि उन्होंने शानदार गेंदबाजी की।
विज्ञापन

India vs Srilanka: Shubman Gill Says Test Cricket Won After Sri Lanka Hold India to Draw
देवदत्त पडिक्कल - फोटो : PTI
पडिक्कल बने प्लेयर ऑफ द सीरीज
  • भारत के युवा बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल को शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया। वहीं केएल राहुल समेत भारत के युवा बल्लेबाजों ने भी अपनी छाप छोड़ी। पडिक्कल ने माना कि टीम मुकाबला जीतना चाहती थी, लेकिन ड्रॉ के बावजूद इस मैच से काफी कुछ सीखने को मिला।
  • उन्होंने कहा, 'अगर हम यह मैच जीतते तो बेहतर होता। यहां परिस्थितियां काफी धीमी थीं। ऐसी पिच पर बल्लेबाजी के लिए काफी स्पष्टता और योजनाओं की जरूरत होती है।'
  • पडिक्कल ने कहा कि उनका ध्यान टीम की जीत पर है और वह किसी भी क्रम पर बल्लेबाजी करके योगदान देने के लिए तैयार हैं। उन्होंने माना कि भारतीय टीम युवा है और खिलाड़ियों में आगे बेहतर प्रदर्शन करने की काफी भूख है।

India vs Srilanka: Shubman Gill Says Test Cricket Won After Sri Lanka Hold India to Draw
सोनल दिनुषा - फोटो : IANS
सोनल दिनुषा का कमाल
श्रीलंका के लिए इस मुकाबले के सबसे बड़े हीरो सोनल दिनुषा रहे। उन्होंने मैच की दोनों पारियों में शतक लगाकर भारत की जीत की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए सोनल ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी तैयारी, कोचिंग स्टाफ और परिवार को दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने मैच से पहले अच्छी तैयारी की थी और उसी का फायदा उन्हें मुकाबले में मिला। सोनल ने निचले क्रम के बल्लेबाजों को भी अपनी सफलता का श्रेय दिया। उनके मुताबिक, टेलएंडर्स ने महत्वपूर्ण समय पर उनका साथ दिया और उन्हें रन बनाने में मदद की।

India vs Srilanka: Shubman Gill Says Test Cricket Won After Sri Lanka Hold India to Draw
श्रीलंका की टीम - फोटो : PTI
कप्तान धनंजय ने युवा खिलाड़ियों को दिया श्रेय
श्रीलंका के कप्तान धनंजय डी सिल्वा ने युवा प्रतिभाओं को मौका देने के लिए चयनकर्ताओं और कोचिंग स्टाफ की तारीफ की। सोनल दिनुषा के शानदार प्रदर्शन को उन्होंने टीम के लिए अच्छी खबर बताया। धनंजय ने कहा कि युवा खिलाड़ियों का उभरना टीम के लिए एक अच्छा सिरदर्द है। हालांकि, उन्होंने यह भी माना कि उन्हें खुद दूसरी पारी में ज्यादा देर तक बल्लेबाजी करनी चाहिए थी।

India vs Srilanka: Shubman Gill Says Test Cricket Won After Sri Lanka Hold India to Draw
मानव सुथार - फोटो : PTI
गिल ने मानव सुथार को बताया भविष्य का अहम खिलाड़ी
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने युवा स्पिनर मानव सुथार की भी तारीफ की। गिल ने उनके गेंद छोड़ने के तरीके की सराहना करते हुए कहा कि आने वाले वर्षों में वह भारतीय टीम के लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed