फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   former India T20I captain Suryakumar Yadav hoping for things to fall in place in future

सूर्यकुमार ने नहीं छोड़ी वापसी की उम्मीद: फिर टीम से जुड़ने के लिए कर रहे कड़ी मेहनत, सब ठीक होने की उम्मीद

Fri, 28 Aug 2026 10:22 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 28 Aug 2026 10:22 AM IST
सार

भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव ने राष्ट्रीय टीम में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़ी है। सूर्यकुमार का कहना है कि वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उन्हें भविष्य में सब कुछ ठीक होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
former India T20I captain Suryakumar Yadav hoping for things to fall in place in future
सूर्यकुमार यादव - फोटो : PTI

विस्तार

बल्लेबाजी में लगातार लचर प्रदर्शन करने के कारण भारतीय टीम से बाहर किए गए पूर्व टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव ने गुरुवार को कहा कि वह वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं और भविष्य में सब कुछ ठीक होने की उम्मीद कर रहे हैं। भारत को लगातार दूसरी बार टी20 विश्व कप में खिताब दिलाने के कुछ महीनों बाद 35 वर्षीय सूर्यकुमार को उनकी फॉर्म के कारण टीम से बाहर कर दिया गया था।
विज्ञापन


सूर्यकुमार से जब एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय टीम में वापसी की संभावना के बारे में पूछा गया, उन्होंने कहा, 'मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और अपनी तरफ से हर संभव कोशिश कर रहा हूं। अगर सब कुछ ठीक रहा तो सब कुछ अपने आप ठीक हो जाएगा।' सूर्यकुमार भारतीय टीम के अलावा आईपीएल में मुंबई इंडियंस की तरफ से भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे। 
विज्ञापन


टी20 की छिनी थी कप्तानी
सूर्यकुमार की अगुआई में भारत ने इस साल टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था। लेकिन इसके बाद सूर्यकुमार टीम से बाहर कर दिए गए। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को राष्ट्रीय टीम की कमान सौंपी गई। सूर्यकुमार ने संन्यास की घोषणा नहीं की है और उनके ताजा बयान के अनुसार, उन्होंने टीम में वापसी की उम्मीद भी नहीं छोड़ी है। सूर्यकुमार कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed