फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Pakistan Vs England PCB threaten to boycott Lord's Test over interview with Imran Khan's sons know all details

लॉर्ड्स टेस्ट के बहिष्कार की धमकी: इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू दिखाने से भड़का पाकिस्तान, दर्ज कराई शिकायत

Fri, 28 Aug 2026 08:52 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 28 Aug 2026 08:52 AM IST
सार

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने लॉर्ड्स टेस्ट का बहिष्कार करने की धमकी दी। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। लेकिन मैच के दौरान आधिकारिक ब्रॉडकास्टर ने इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू किया जो पाकिस्तान को रास नहीं आया। हालांकि, बाद में पाकिस्तान अपनी बात से खुद ही पलट गया और उसके खिलाड़ी मैदान पर उतरे। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन
Pakistan Vs England PCB threaten to boycott Lord's Test over interview with Imran Khan's sons know all details
बाबर आजम - फोटो : ANI

विस्तार

इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच लॉर्ड्स में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है। मैच गुरुवार से शुरू हुआ, लेकिन पाकिस्तान ने इस मैच का बहिष्कार करने की धमकी दे डाली थी। दरअसल, मैच के दौरान आधिकारिक ब्रॉडकास्टर स्काई स्पोर्ट्स ने पाकिस्तान के पूर्व कप्तान इमरान खान के बेटों का इंटरव्यू किया जिससे पाकिस्तान भड़क गया। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने ब्रॉडकास्टर के खिलाफ आधिकारिक तौर पर शिकायत दर्ज कराई है। इतना ही नहीं वह मैच का बहिष्कार करने पर भी विचार कर रहा था। 
विज्ञापन

एक इंटरव्यू बना विवाद की जड़
  • यह विवाद तब शुरू हुआ जब स्काई स्पोर्ट्स ने पाकिस्तान के जेल में बंद पूर्व कप्तान और प्रधानमंत्री इमरान खान के बेटों कासिम और सुलेमान खान के साथ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइक एथरटन ने एक रिकॉर्डेड इंटरव्यू कराया था। 
  • इस इंटरव्यू में इमरान खान के बेटों ने अपने पिता की सेहत और कमजोर होती नजर को लेकर गंभीर चिंता जाहिर की थी।
  • पीसीबी ने लाइव मैच कवरेज में राजनीतिक विषयों को शामिल करने पर आपत्ति जताई। 
  • रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान ने चेतावनी दी थी कि अगर इस इंटरव्यू का प्रसारण किया गया तो वह दोपहर के सेशन के दौरान अपने खिलाड़ियों को ड्रेसिंग रूम में ही रखेगा। 
  • स्काई स्पोर्ट्स ने लंच ब्रेक के दौरान इंटरव्यू दिखाए जाने से पहले इस सेगमेंट को रोक दिया।
  • इसके बाद पीसीबी ने आधिकारिक शिकायत दर्ज कराई, लेकिन आखिरकार अपनी धमकी से पीछे हट गया और पाकिस्तान की टीम दोपहर के सेशन के लिए मैदान पर लौट आई।
  • ब्रिटिश मीडिया के अनुसार, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) को इस शिकायत के बारे में जानकारी दी गई थी। खबरों के मुताबिक, टेस्ट सीरीज के पाकिस्तानी ब्रॉडकास्टर ने वह इंटरव्यू प्रसारित नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन साल से जेल में बंद हैं इमरान
73 साल के इमरान खान अगस्त 2023 में भ्रष्टाचार के मामलों में गिरफ्तार होने के बाद से जेल में हैं। तब से उन्हें एक मामले में दोषी ठहराया गया है और 14 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। इमरान खान ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है और कहा है कि उन पर चल रहे मामले राजनीतिक कारणों से प्रेरित हैं। उन्हें रावलपिंडी की अदियाला जेल में रखा गया है और वे तीन साल से ज्यादा समय जेल में बिता चुके हैं। 
विज्ञापन

इमरान के स्वास्थ्य को लेकर जताई जा रही चिंता
इससे पहले हाल ही में कपिल देव सहित 22 पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पिछले छह महीने में दूसरी बार पत्र लिख कर इमरान के उचित इलाज और स्वास्थ्य सुविधाओं का ध्यान रखने की अपील की थी। इस वर्ष फरवरी में सुनील गावस्कर समेत 14 पूर्व कप्तानों ने अदियाला जेल में इमरान के स्वास्थ्य को लेकर गहरी चिंता जताई थी। इमरान पर जेल में उचित चिकित्सा सुविधा नहीं मिलने और चिकित्सकीय लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। इमरान के समर्थन में लिखे गए पत्र पर हस्ताक्षर करने वालों में ग्रेग चैपल, इयान चैपल, एलन बॉर्डर, सुनील गावस्कर, डेविड गॉवर, क्लाइव लॉयड, अर्जुन रणतुंगा, स्टीव वॉ और जॉन राइट समेत कई दिग्गज शामिल थे। इमरान खान 2018 से 2022 तक पाकिस्तान के प्रधानमंत्री रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed