फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे में टीम इंडिया की जीत के ये हैं 5 हीरो

Mon, 18 Sep 2017 11:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 18 Sep 2017 11:28 AM IST
विज्ञापन
5 heroes of triumphant team india in first odi against australia
टीम इंडिया - फोटो : hindustan times

टीम इंडिया ने चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में रविवार को पहले वन-डे में ऑलराउंड प्रदर्शन करके ऑस्ट्रेलिया को वर्षाबाधित मैच में 26 रन से हरा दिया। टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी की और निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 281 रन बनाए। इसके बाद बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ, जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया को 21 ओवर में 164 रन का संशोधित लक्ष्य मिला। इसका पीछा करते हुए कंगारू टीम 9 विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी। भारतीय टीम ने पांच खिलाड़ियों के दमदार प्रदर्शन की वजह से पहला वन-डे जीता। आईए जानते हैं कौन है वो खिलाड़ी:

जसप्रीत बुमराह

5 heroes of triumphant team india in first odi against australia
टीम इंडिया - फोटो : sportskeeda

ऑस्ट्रेलिया के लिए 21 ओवर में 164 रन बनाना मुश्किल लक्ष्य नहीं था, लेकिन टीम इंडिया के सीमित ओवर के स्पेशलिस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का सामना करना आसान काम नहीं था। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने कसी हुई गेंदबाजी करने के साथ-साथ बेहतरीन फील्डिंग करके अपने आप को इस लिस्ट में शामिल करा लिया। 23 वर्षीय बुमराह ने पहले चार ओवर के अपने कोटे में 5 की इकॉनमी से सिर्फ 20 रन खर्च किए और डेब्यू करने वाले ओपनर हिल्टन कार्टराइट (1) को क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद उन्होंने स्टीव स्मिथ का दर्शनीय कैच लिया। बुमराह ने शुरुआती ओवरों में ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को शॉट खेलने का मौका नहीं दिया। यही हाल अंत में भी जारी रहा। 

कुलदीप यादव

5 heroes of triumphant team india in first odi against australia
कुलदीप यादव - फोटो : ESPN

'चाइनामैन' का सामना करना ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों के लिए आसान नहीं था और इस बात के संकेत कंगारू कप्तान स्मिथ मैच से पहले ही दे चुके थे। कुलदीप यादव ने इसका पूरा फायदा उठाते हुए ऑस्ट्रेलिया के दो घातक बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। बाएं हाथ के रिस्ट स्पिनर ने 4 ओवर के अपने कोटे में 33 रन खर्च किए और दो महत्वपूर्ण सफलताएं हासिल की। 22 साल के कुलदीप ने पहले विस्फोटक ओपनर डेविड वॉर्नर (25) और फिर ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस (3) को अपना शिकार बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

युजवेंद्र चहल

5 heroes of triumphant team india in first odi against australia
भारतीय क्रिकेट टीम

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वन-डे में टीम इंडिया के सबसे सफल गेंदबाज युजवेंद्र चहल ही रहे। लेग स्पिनर ने अपने 5 ओवर के कोटे में 30 रन देकर तीन कंगारू बल्लेबाजों का शिकार किया। 27 वर्षीय चहल ने घातक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (39), मैथ्यू वेड (9) और पैट कमिंस (9) को पवेलियन भेजा। चहल की फिरकी का कमाल ही था कि कप्तान विराट कोहली ने उन पर भरोसा जताते हुए 5वां ओवर कराया।

विज्ञापन

एमएस धोनी

5 heroes of triumphant team india in first odi against australia
एम एस धोनी - फोटो : twitter

इनकी उम्र जैसे-जैसे बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे ये और खतरनाक रूप लेते जा रहे हैं। वर्ल्ड के बेस्ट फिनिशर का टैग अपने पास रखने वाले एमएस धोनी ने रविवार को इसे बखूबी साबित किया। माही ने 88 गेंदों में 4 चौको और दो छक्को की मदद से 79 रन की पारी खेली। अपने दूसरे घर में धोनी की बल्लेबाजी का कमाल ये था कि उन्होंने अर्धशतक जमाने तक केवल एक चौका जमाया था जबकि इसके बाद उन्होंने अंतिम दो-तीन ओवरों में बाकी की बाउंड्री हासिल की। इसके बाद धोनी ने एक स्टंपिंग और दो कैच लेकर अपने व फैंस के लिए मैच बेहद स्पेशल बना दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed