फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये हैं वो 5 महिला खिलाड़ी जो भारतीय टीम को बना सकती हैं वर्ल्ड चैंपियन

Sun, 23 Jul 2017 03:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 23 Jul 2017 03:19 PM IST
विज्ञापन
five performances of indian players makes team world champion
भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : twitter

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की रविवार को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर सबसे बड़ी परीक्षा होने वाली है। मिताली राज के नेतृत्व वाली भारतीय टीम का 2017 महिला वर्ल्ड कप के फाइनल में मुकाबला मेजबान इंग्लैंड से होगा। भारत ने टूर्नामेंट में अब तक शानदार प्रदर्शन किया है और अगर दो मैचों की हार को हटा दिया जाए तो वो लगभग सभी विरोधियों पर पूरी तरह हावी रही है। भारत ने सेमीफाइनल में 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन ऑस्ट्रेलिया को 36 रन से हराकर दर्शा दिया कि उसका एकमात्र लक्ष्य वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतना है। 'मिताली ब्रिगेड' ने इंग्लैंड को 35 रन से हराकर मौजूदा वर्ल्ड कप के अपने अभियान की शुरुआत की थी। मिताली ने इंग्लैंड को फाइनल से पहले चेतावनी भी दे दी है कि उनकी टीम बड़ा करिश्मा करेगी। हमने इस आधार पर उन पांच खिलाड़ियों की लिस्ट तैयार की है, जो अपना बेस्ट परफॉरमेंस देंगी तो फिर भारत को वर्ल्ड चैंपियन बनने से कोई नहीं रोक सकेगा। आईए नजर डालते हैं उन 5 खिलाड़ियों पर :

five performances of indian players makes team world champion
हरमनप्रीत कौर - फोटो : AP

हरमनप्रीत कौर - भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मध्यक्रम की बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने बहुत लोकप्रियता हासिल कर ली है। वो भारतीय महिला क्रिकेट टीम की तरफ से नई आइकॉन बन चुकी हैं। 2017 महिला वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिर्फ 115 गेंदों में 20 चौको व 7 छक्कों की मदद से नाबाद 171 रन की पारी खेलने वाली हरमनप्रीत की पारी देखने के बाद इंग्लैंड खेमा भी चिंतित होगा। वीरेंदर सहवाग को आदर्श मानने वाली कौर से एक बार फिर टीम को बड़ी और विस्फोटक पारी खेलने की उम्मीद होगी। दाएं हाथ की महिला बल्लेबाज अभी शानदार अच्छे फॉर्म में हैं और वो इसे फाइनल में भी बरकरार रखना चाहेंगी। एक बात तो तय है कि अगर हरमनप्रीत का बल्ला चला तो भारत का निश्चित ही विशाल स्कोर बनेगा।

five performances of indian players makes team world champion
पूनम राउत - फोटो : ESPN

पूनम राउत - भारतीय महिला टीम की ओपनर पूनम ने इंग्लैंड के खिलाफ भारत के उद्घाटन मैच में 86 रन की उम्दा पारी खेली थी, जिसकी मदद से मेहमान टीम ने 35 रन से जीत दर्ज की थी। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 वर्षीया ओपनर ने दमदार शतक (106) जमाया था। हालांकि, लीग चरण के इस मैच में भारत को 8 विकेट से शिकस्त झेलना पड़ी थी। मगर पूनम ने दिखा दिया कि बड़ी टीम के खिलाफ वो अपना बेस्ट परफॉरमेंस देने के लिए तैयार रहती हैं। दाएं हाथ की महिला बल्लेबाज ने वैसे तो इन दो पारियों के अलावा कोई उल्लेखनीय योगदान नहीं दिया है, लेकिन कप्तान मिताली को जरुर उम्मीद होगी कि बड़े मुकाबले में पूनम अपने करियर की बेस्ट बल्लेबाजी करके टीम को वर्ल्ड चैंपियन बनाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
five performances of indian players makes team world champion
मिताली राज - फोटो : twitter

मिताली राज - भारतीय टीम की बल्लेबाजी इनके इर्दगिर्द घूमेगी और अनुभवी मिताली इस मौके को हर हाल में भुनाना चाहेंगी। मिताली का हमेशा से एक ही सपना है वर्ल्ड कप की ट्रॉफी जीतना और वो अपने सपने को पूरा करने से सिर्फ एक मैच दूर खड़ी हैं। मिताली ने मौजूदा टूर्नामेंट में खूब रन बनाए हैं और ढेरों रिकॉर्ड भी तोड़े हैं। फाइनल में भी मिताली स्पेशल की सभी को आस होगी। खुद मिताली फाइनल को अपने करियर का आखिरी मैच मानते हुए सबसे बेहतरीन परफॉरमेंस देना चाहेंगी। मौजूदा टूर्नामेंट में मिताली ने 8 मैच खेले हैं, जिसमें एक शतक और तीन अर्धशतकों की मदद से 392 रन बनाए हैं। मिताली ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में 71 रन की पारी खेली थी और फाइनल में भी वो ऐसा ही कारनामा दोहराना चाहेंगी।

विज्ञापन
five performances of indian players makes team world champion
दीप्ति शर्मा - फोटो : twitter

दीप्ति शर्मा - युवा खिलाड़ी भारतीय महिला क्रिकेट टीम का भविष्य हैं। 20 वर्षीया दीप्ति ने मौजूदा वर्ल्ड कप में गेंद और बल्ले दोनों से बेहतरीन प्रदर्शन करके अपने आप को टीम का प्रमुख खिलाड़ी साबित किया है। उनकी ऑफ स्पिन से बल्लेबाज को काफी दिक्कतें होती आई हैं। दीप्ति ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले मैच में तीन विकेट चटकाए थे। मिताली और टीम को उनसे एक बार फिर ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद होगी। दीप्ति ने मौजूदा टूर्नामेंट में 8 मैचों में दो अर्धशतकों की मदद से 200 रन बनाए जबकि 12 विकेट लिए हैं। उन्होंने अहम मौको पर प्रदर्शन किया है और फाइनल में वो अपना बेस्ट देकर वर्ल्ड क्रिकेट पर हिट होना जरुर चाहेंगी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में दीप्ति को हरमनप्रीत के गुस्से का शिकार होना पड़ा था, लेकिन हरमन ने अपनी गलती का एहसास करते हुए दीप्ति को मनाया और दोनों के बीच सब ठीक हो गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed