वीडियो : हरमनप्रीत कौर ने दीप्ति शर्मा को रुलाने के बाद मनाया शतक का जश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की मध्यक्रम की बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर ने गुरुवार को 2017 महिला वर्ल्ड कप के दूसरे सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने करियर की यादगार पारी खेली। दाएं हाथ की महिला बल्लेबाज ने सिर्फ 115 गेंदों में 20 चौको और 7 छक्कों की मदद से नाबाद 171 रन की पारी खेली। हरमनप्रीत की पारी का दबदबा इसी से पता चल जाता है कि उनके बाद टीम का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाने वाली महिला बल्लेबाज मिताली राज रही, जिन्होंने 36 रन बनाए।
हरमनप्रीत की पारी की मदद से भारत ने वर्षाबाधित मैच में निर्धारित किए 42 ओवर में 4 विकेट खोकर 281 रन बनाए। विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 40।1 ओवर में 245 रन पर ढेर हो गई। भारतीय टीम को अब 23 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच खेलना है।
हरमनप्रीत ने अकेले के दम पर ऑस्ट्रेलियाई टीम को हार की तरफ धकेल दिया। चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करने आई हरमनप्रीत ने पहले कप्तान मिताली राज के साथ 66 रन की साझेदारी की। फिर दीप्ति शर्मा को साथ लेकर 137 रन की साझेदारी की। मगर मैच में एक अजीब ही दृश्य देखने को तब मिला जब हरमनप्रीत अपना शतक पूरा करते ही दीप्ति पर भड़क गई और ऐसा गुस्सा दिखाया कि दीप्ति की आंखे नम हो गई। दरअसल, हरमनप्रीत 98 रन पर खेल रही थी। तब उन्होंने मिडविकेट की दिशा में शॉट खेलकर दो रन लेने का कॉल किया। दीप्ति ने एक रन लेने के बाद दूसरा रन लेने से इंकार किया, लेकिन कौर दूसरा रन लेते समय आधी क्रीज पर आ चुकी थीं। उन्होंने दीप्ति को चिल्लाकर दूसरा रन लेने के लिए दौड़ाया।
Is it @ImHarmanpreet or @imVkohli ?
— #VicY-786 (@IamVicySinha) July 20, 2017
Harmanpreet Kaur#ICCWomensWorldCup2017 #IndvAus pic.twitter.com/5ZIiZzF3QU
कौर को गलती का हुआ एहसास
हरमनप्रीत ने स्ट्राइकर एंड पर डाइव लगाकर अपना दूसरा रन लेने के साथ शतक पूरा किया, जबकि गेंदबाज के छोर पर दीप्ति ने भी डाइव लगाकर अपना विकेट सुरक्षित किया। हरमनप्रीत को नहीं पता था कि दीप्ति क्रीज में पहुंच चुकी है और रनआउट का अंदेशा होने के कारण वो दीप्ति पर भड़क गईं।
थर्ड अंपायर ने जब फैसला देते समय दीप्ति को नॉट आउट करार दिया तो हरमनप्रीत को अपनी गलती का एहसास हुआ और उन्होंने युवा बल्लेबाज को मनाया। इसके बाद हरमनप्रीत ने अपने शतक का जश्न मनाया और बल्ला उठाकर टीम व दर्शकों का अभिवादन स्वीकार किया।
बता दें कि कौर ने 90 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। इसके बाद सिर्फ 17 गेंदों में उन्होंने 150 के आंकड़े को छुआ। हरमनप्रीत ने महिला क्रिकेट के वन-डे में पांचवीं सबसे बड़ी पारी खेली। वैसे भारत की ओर से दीप्ति शर्मा के 188 रनों की पारी के बाद हरमनप्रीत की यह सबसे बड़ी पारी रही।