{"_id":"5c399f4dbdec22737d20b392","slug":"first-time-india-have-gone-without-hitting-a-four-in-the-first-15-overs-since-2001","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीम इंडिया ने दोहराया इतिहास, साल 2001 के बाद पहली बार हुआ यह कारनामा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टीम इंडिया ने दोहराया इतिहास, साल 2001 के बाद पहली बार हुआ यह कारनामा
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैचों की वन-डे सीरीज का पहला मुकाबला सिडनी में खेला जा रहा है। ऑस्ट्रेलिया द्वारा मिले 289 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब हुई है। खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने तीन विकेट के नुकसान पर 62 रन बना लिए हैं।
2 of 5
dhawan rohit
बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले ही वन-डे में टीम इंडिया ने एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल भारतीय टीम की बल्लेबाजी इतनी खराब रही कि शुरुआती 15 ओवरों में एक चौका तक नहीं लगा।
3 of 5
रोहित शर्मा और अंबाती रायुडू
साल 2001 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है जब बल्लेबाजों ने 15 ओवर में एक भी चौका न जड़ा हो। इस दौरान शिखर धवन, रोहित शर्मा, अंबाति रायुडू, एमएस धोनी और विराट कोहली जैसे दिग्गजों ने बल्लेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
rohit sharma 100
हालांकि इस दौरान तीन छक्के जरूर लगे। तीनों ही छक्के टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के बल्ले से निकले। खबरे लिखे जाने तक रोहित शर्मा 38 रन पर खेल रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ms dhoni
वहीं टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज 16 रन पर नाबाद खेलते हुए क्रीज पर रोहित शर्मा के साथ जमे हुए हैं। टीम इंडिया को जीत के लिए अभी 227 रन की दरकार है और उसके हाथ में सात विकेट सुरक्षित हैं।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।