{"_id":"5a4878e54f1c1bc20a8b5a00","slug":"cricket-player-who-announced-his-retirement-in-2017","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"YEAR ENDER 2017: इन खिलाड़ियों ने क्रिकेट से लिया संन्यास, एक ने तो 5वीं बार कहा- अलविदा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
YEAR ENDER 2017: इन खिलाड़ियों ने क्रिकेट से लिया संन्यास, एक ने तो 5वीं बार कहा- अलविदा
Presented By: विकास कुमार
Updated Mon, 01 Jan 2018 12:39 PM IST
विज्ञापन
आशीष नेहरा
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जो आता है वो जाता भी है और ऐसा ही कुछ हुआ हर बार की तरह साल 2017 में भी। 2017 में कई खिलाड़ियों ने इंटरनेशल क्रिकेट को अलविदा कहा। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 अहम खिलाड़ियों के बारे में जिनके करियर का इस साल अंत हुआ...
युनिस खान
- फोटो : Dawn
पाकिस्तान की दीवार माने जाने वाले यूनिस खान ने इस साल इंटरनेशल क्रिकेट को अलविदा कहकर करोड़ों पाकिस्तान फैंस को मायूस किया। अपने डेब्यू टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले यूनिस के नाम 118 टेस्ट में 52.06 की औसत से 10, 099 रन हैं। टेस्ट में यूनिस के नाम 34 शतक, इसमें 5 दोहरे और एक तिहरा शतक भी शामिल है।
टेस्ट के असाला यूनिस ने पाकिस्तान के लिए 265 वन-डे मैच भी खेले। वन-डे में यूनिस के नाम 31.24 के औसत से 7,249 रन हैं। इसमें उनके 7 शतक और 48 अर्धशतक शामिल हैं।
टेस्ट और वन-डे के अलावा यूनिस ने अपने मूल्क के लिए 83 टी20 मैचों में भी शिरकत की। यूनिस ने टी20 में 30.55 की औसत से 1,864 रन बनाए।

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज आशीष नेहरा ने भी इस साल इंटरनेशल क्रिकेट से संन्यास ले लिया। चोटों से भरे अपने करियर का अंत नेहरा ने दिल्ला के फिरोज शाह कोटला मैदान पर श्रीलंका के खिलाफ आखिरी टी20 मैच खेलकर किया।
आशीष नेहरा ने अपने करियर में 17 टेस्ट मैच खेले और 3.25 की इकॉनोमी रेट से 44 विकेट अपने नाम किए। वहीं एकदिवसीय करियर में आशीष नेहरा ने 120 मुकाबले खेले। इसमें उन्होंने 5.2 की इकॉनोमी रेट से 157 विकेट झटके। क्रिकेट से अपने संन्यास के बाद आशीष नेहरा ने कमेंट्री में अपने करियर की शुरुआत कर दी है।

मिस्बाह उल हक
- फोटो : getty
कभी हार न मानने वाले पाकिस्तान के कप्तान मिस्बाह उल हक के तौर पर पाकिस्तान ने अपने दूसरे अहम खिलाड़ी को इस साल गंवा दिया। 2001 में अपना इंटरनेशल डेब्यू करने वाले मिस्बाह ने 75 टेस्ट मैच खेले। अपने टेस्ट करियर में मिस्बाह ने 46.42 के औसत से 5,222 रन बनाए, जिनमें 10 शतक भी शामिल हैं।
वहीं, मिस्बाह ने 162 वन-डे मैच खेले। इनमें उन्होंने 43.40 की औसत से 5,122 रन बनाए। खास बात यह रही कि मिस्बाह वन-डे में एक भी शतक नहीं लगा सके। वन-डे में एक भी शतक न लगा पाने मिस्बाह के नाम टी20 में 107 रन नाबाद उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उन्होंने 151 टी20 मुकाबलों में 33.41 के औसत से 3,308 रन बनाए।

शाहिद अफरीदी
इस साल पाकिस्तान को तीसरा झटका दिग्गद ऑलराउंडर शाहिद अफ्रीदी के तौर पर लगा। हालांकि बूम-बूम अफरीदी इससे पहले भी पांच बार संन्यास ले चुके हैं और चार बार संन्यास की घोषणा के बाद टीम में वापसी कर चुके हैं।
अफरीदी ने अपने टेस्ट करियर में 27 टेस्ट खेले जिनमें उन्होंने बैट्स से 36.51 के औसत से 1,716 रन बनाए, जिनमें उनके 5 शतक शामिल हैं। वहीं गेंद से उन्होंने 48 विकेट चटकाए।
अफरीदी ने पाक की ओर से 398 मैच खेले और बैट्स से 23.57 के औसत से 8,064 रन बनाए। इनमें उनके नाम 6 शतक और 39 अर्धशतक भी शामिल हैं। साथ ही बॉल से अहम भूमिका निभाते हुए उन्होंने 34.51 के औसत से 395 विकेट हासिल किए।
पाकिस्तान के अफरीदी ने 98 टी20 मुकाबलों में 18.01 के औसत से 1,405 रन बनाए। वहीं, गेंद से 24.35 के औसत से 97 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया।