फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Year Ender 2017: इशांत के एक्सप्रेशन से लेकर धोनी का नींद लेना, इन फोटोज ने बनाया साल यादगार

Mon, 01 Jan 2018 12:36 PM IST
टीम डिजिटल स्पोर्ट्स, अमर उजाला
टीम डिजिटल स्पोर्ट्स, अमर उजाला Updated Mon, 01 Jan 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
ishant sharma to ms dhonis strech memorable photos of year 2017
इंडिया

इशांत शर्मा का ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ की नक़ल करने के लिए अटपटे एक्सप्रेशन देना सोशल मीडिया पर काफी हिट हुआ। इसके काफी मीम्स बने। धोनी का बीच स्टेडियम में नींद लेना, कोहली का ब्रेक लेना और मिताली का किताब पढ़ना। ऐसी फोटोज, जिन्होंने 2017 को यादगार बना दिया।

ishant sharma to ms dhonis strech memorable photos of year 2017
इशांत शर्मा

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया का पलड़ा कमजोर नजर आ रहा था। तब इशांत शर्मा ने स्टीव स्मिथ की नक़ल करने के लिए अटपटे एक्सप्रेशन दिए और इसे देखकर कोई अपनी हंसी नहीं रोक पाया। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली समेत पूरे क्रिकेट जगत ने इशांत के इस एक्सप्रेशन को जोरदार ठहाका लगाते हुए सुपरहिट बना दिया।

ishant sharma to ms dhonis strech memorable photos of year 2017
मिताली राज

मिताली राज को मैदान पर शांत स्वभाव और उच्च दर्जे का खेल खेलने के लिए एमएस धोनी के समान माना जाता है। वर्ल्ड कप के मैच में इंग्लैंड के खिलाफ बल्लेबाजी पर जाने से पहले मिताली राज किताब पढ़ती हुई दिखाई दी। यह फोटो वायरल हुआ। उन्होंने इस मुकाबले में 71 रन की पारी खेली और टीम इंडिया ने मैच 35 रन से जीता।

विज्ञापन
विज्ञापन
ishant sharma to ms dhonis strech memorable photos of year 2017
एमएस धोनी

एमएस धोनी तो मैदान पर कुछ अनोखा करने के लिए मशहूर हैं। उन्होंने इसका एक और उदाहरण श्रीलंका के खिलाफ वन-डे मैच में दिया। दर्शकों ने स्टेडियम में बोतलें फेंककर मैच कुछ देर के लिए रोक दिया, लेकिन इस बीच एक सबसे अनोखा दृश्य देखने को मिला कि एमएस धोनी ने नींद ले ली। यह फोटो वायरल हुआ और धोनी के अनोखेपन के सामने सब नतमस्तक हुए।

विज्ञापन
ishant sharma to ms dhonis strech memorable photos of year 2017
कार

बीच मैदान पर कार आकर खड़ी हुई। ऐसा दृश्य क्रिकेट में देखने को नहीं मिलता है, लेकिन ऐसा हुआ जिससे खिलाड़ी काफी परेशान भी हुए। दिल्ली बनाम उत्तर प्रदेश रणजी ट्रॉफी मैच में ऐसा दृश्य देखने को मिला। इशांत शर्मा, गौतम गंभीर और ऋषभ पंत को यह देखकर विश्वास ही नहीं हुआ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed