टेस्ट में बेस्ट माने जाने वाले टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा का कहना है कि इंग्लैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर टेस्ट श्रृंखला खेलने के बाद न्यूजीलैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में फायदे की स्थिति में रहेगा लेकिन भारत अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करने की कोशिश करेगा। क्वारंटीन पूरा करने के बाद भारतीय टीम अपनी ही दो टीमें बनाकर मुकाबले खेलकर तैयारी कर रही है जबकि न्यूजीलैंड ने डब्ल्यूटीसी फाइनल से पहले इंग्लैंड को उसकी सरजमीं पर दो टेस्ट की श्रृंखला में 1-0 से हराकर अच्छी तैयारी की है। ऐसे में पुजारा ने बीसीसीआई.टीवी से कहा, 'फाइनल से पहले दो टेस्ट मैच खेलकर बेशक वे फायदे की स्थिति में होंगे लेकिन जब बात फाइनल की आती है तो हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे और हमें पता है कि हमारी टीम में अच्छा प्रदर्शन करने और चैंपियनशिप जीतने की क्षमता है।'
डब्ल्यूटीसी: फाइनल से पहले 'टेस्ट में बेस्ट' पुजारा ने भरी हुंकार, बोले- भारत हर चुनौती के लिए तैयार
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, साउथम्पटन
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Sun, 13 Jun 2021 09:34 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन