{"_id":"60c5fc998ebc3e01810c509b","slug":"world-largest-family-with-38-wives-and-89-children-in-mizoram-ziona-chana-passes-away","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जियोना चाना: दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया का निधन, इस शख्स की थीं 38 पत्नियां और 89 बच्चे","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
जियोना चाना: दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया का निधन, इस शख्स की थीं 38 पत्नियां और 89 बच्चे
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Sun, 13 Jun 2021 06:37 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जियोना चना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मिजोरम की राजधानी आइजोल के पास बख्तवांग गांव में रहने वाले दुनिया के सबसे बड़े परिवार के मुखिया जियोना चाना का आज निधन हो गया। 76 वर्षीय जियोना चाना के निधन की जानकारी मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने ट्वीट कर के दी। मुख्यमंत्री जोरामथंगा ने कहा कि मिजोरम का बख्तवांग गांव जियोना चाना के बड़े परिवार के वजह से पर्यटकों के बीच आकर्षण का केंद्र बन चुका है।
महंगाई के इस दौर में जहां चार-पांच सदस्यों वाले परिवार का पालन पोषण करना एक बड़ी चुनौती हो सकती है, वहीं जियोना चाना 38 पत्नियां, 89 बच्चे, 14 बहुओं और 33 पोते पोतियों के साथ बख्तवांग गांव में एक 100 कमरों वाले बड़े घर में रहते थे।
With heavy heart, #Mizoram bid farewell to Mr. Zion-a (76), believed to head the world's largest family, with 38 wives and 89 children.
Mizoram and his village at Baktawng Tlangnuam has become a major tourist attraction in the state because of the family.
Rest in Peace Sir! pic.twitter.com/V1cHmRAOkr
जियोना चाना पेशे से बढ़ई थे। वहीं इस बड़े परिवार की महिलाएं खेती-बाड़ी करती हैं और घर चलाने में योगदान देती हैं। चाना की सबसे बड़ी पत्नी घर के सभी सदस्यों के कार्यों का बंटवारा करने के साथ ही कामकाज पर भी नजर रखती हैं।
3 of 5
दुनिया का सबसे बड़ा परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
एक आम परिवार में जितना राशन दो महीने चलता है, इस परिवार की भूख मिटाने के लिए हर दिन उतना राशन खर्च हो जाता है। यहां एक दिन में 45 किलो से ज्यादा चावल, 30-40 मुर्गे, 25 किलो दाल, दर्जनों अंडे, 60 किलो सब्जियों की जरूरत होती है। इसके अलावा इस परिवार में लगभग 20 किलो फल की भी हर रोज खपत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दुनिया का सबसे बड़ा परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
दुनिया के सबसे बड़े परिवार के सदस्यों के नाम, उनके जन्मदिन और उनके अन्य क्रियाकलाप पर नजर रखना कितना मुश्किल होता है। इस बारे में चाना के सबसे बड़े पुत्र नुनपरलियाना कहते हैं कि परिवार में सब सदस्यों के नाम याद रखना मुश्किल नहीं है। लोग अपने ढेरों दोस्तों के नाम भी तो याद रखते हैं, हम उसी तरह अपने भाई-बहनों और अपने तथा उनके बच्चों के नाम याद रखते हैं। हां, जन्मदिन याद रखने में दिक्कत होती है, लेकिन किसी न किसी को याद रह ही जाता है।
विज्ञापन
5 of 5
दुनिया का सबसे बड़ा परिवार
- फोटो : सोशल मीडिया
इलाके की सियासत में भी इस परिवार का खासा दबदबा है। एक साथ एक ही परिवार में इतने सारे वोट होने की वजह से तमाम नेता और इलाके की राजनीतिक पार्टियां इस परिवार पर अच्छा खासा महत्व देती हैं, क्योंकि स्थानीय चुनाव में इस परिवार का झुकाव जिस पार्टी की तरफ होता है, उसे ढेरों वोट मिलना पक्का है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।