{"_id":"62fa11587076560afc007960","slug":"cheteshwar-pujara-daughter-aditi-reaction-after-india-batter-slams-century-for-sussex-in-royal-london-cup","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VIDEO: पुजारा ने लगाया लगातार दूसरा शतक, बेटी अदिति ने खुशी में किया डांस, इंटरनेट पर छाया वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
VIDEO: पुजारा ने लगाया लगातार दूसरा शतक, बेटी अदिति ने खुशी में किया डांस, इंटरनेट पर छाया वीडियो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 15 Aug 2022 02:56 PM IST
सार
पुजारा ने सरे के गेंदबाजों की कुटाई करते हुए 20 चौके और पांच छक्के लगाए। पुजारा की पारी की बदौलत ससेक्स ने सरे को 379 रन का लक्ष्य दिया। उसने 50 ओवर में छह विकेट पर 378 रन बनाए। जवाब में सरे की टीम 31.4 ओवर में 162 रन पर सिमट गई। ससेक्स ने यह मैच 216 रन से अपने नाम किया।
विज्ञापन
1 of 5
अदिति और चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : सोशल मीडिया
Link Copied
इंग्लैंड में भारत के चेतेश्वर पुजारा का शानदार फॉर्म जारी है। काउंटी क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने के बाद रॉयल लंदन कप में भी उनके बल्ले से खूब रन निकल रहे हैं। ससेक्स के लिए खेलते हुए पुजारा ने रविवार को रॉयल लंदन कप में लगातार दूसरा शतक जड़ा। सरे के खिलाफ पुजारा ने 131 गेंदों में 174 रनों की पारी खेली। इस दौरान पुजारा ने 110 रन तो सिर्फ बाउंड्री से बना दिए। पुजारा के शतक लगाने के बाद उनकी चार साल की बेटी अदिति पुजारा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
2 of 5
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : सोशल मीडिया
पुजारा ने सरे के गेंदबाजों की कुटाई करते हुए 20 चौके और पांच छक्के लगाए। पुजारा की पारी की बदौलत ससेक्स ने सरे को 379 रन का लक्ष्य दिया। उसने 50 ओवर में छह विकेट पर 378 रन बनाए। जवाब में सरे की टीम 31.4 ओवर में 162 रन पर सिमट गई। ससेक्स ने यह मैच 216 रन से अपने नाम किया।
3 of 5
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : सोशल मीडिया
जब पुजारा ने शतक पूरा किया तो कैमरा पवेलियन में मौजूद चेतेश्वर पुजारा की बेटी अदिति की ओर मुड़ा। अदिति उस वक्त खुशी से डांस कर रही थीं। इस वीडियो को पुजारा ने खुद ही इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसके कैप्शन में पुजारा ने लिखा- आज टीम की जीत में योगदान देकर खुशी हो रही है। पूरी टीम द्वारा शानदार खेल दिखाया। हम आगे के मैच बढ़े आत्मविश्वास के साथ खेलेंगे।
सरे ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। उसने ससेक्स के दो बल्लेबाजों नौ रन के अंदर पवेलियन भेज दिया। हैरिसन वॉर्ड पांच और अली ओर चार रन बनाकर पवेलियन लौटे। दो विकेट गिर जाने के बाद पुजारा और टॉम क्लार्क ने टीम की पारी को संभाला। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 205 रनों की साझेदारी की। क्लार्क ने 106 गेंद पर 104 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में 13 चौके लगाए। पुजारा 48वें ओवर में आउट हुए। उस समय टीम का स्कोर 350 रन था।
विज्ञापन
5 of 5
चेतेश्वर पुजारा
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले पुजारा ने पिछले मैच में वार्विकशायर के खिलाफ 79 गेंदों में 107 रन की पारी खेली थी। तब उन्होंने सात चौके और दो छक्के लगाए थे। उनका स्ट्राइक रेट 135.44 का रहा था। उस मैच में ससेक्स को जीत नहीं मिली थी। वार्विकशायर ने 50 ओवर में छह विकेट पर 310 रन बनाए थे। जवाब में ससेक्स की टीम 306 रन ही बना सकी और चार रन से मैच हार गई।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।