{"_id":"62f9f40310ee1b681b315f1f","slug":"ms-dhoni-and-suresh-raina-retired-on-same-day-on-august-15-2020-know-the-reason-behind-this-decision","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Team India: दो साल पहले आज के दिन भारत के दो दिग्गज क्रिकेटरों ने लिया था संन्यास, दोस्ती की मिसाल पेश की थी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Team India: दो साल पहले आज के दिन भारत के दो दिग्गज क्रिकेटरों ने लिया था संन्यास, दोस्ती की मिसाल पेश की थी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 15 Aug 2022 12:51 PM IST
सार
धोनी के संन्यास के कुछ देर बाद ही सुरेश रैना ने भी सोशल मीडिया पर अपने रिटायरमेंट का एलान किया था। बाद में सुरेश रैना ने इसके पीछे की वजह बताई थी।
विज्ञापन
1 of 9
रैना और धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दो साल पहले आज ही के दिन यानी 15 अगस्त 2020 को भारत के दो दिग्गज क्रिकेटरों ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। ये दो क्रिकेटर कोई और नहीं बल्कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना हैं। दोनों ने न केवल एक ही दिन संन्यास लिया था बल्कि दोस्ती की मिसाल भी पेश की थी। धोनी के संन्यास लेने के कुछ ही मिनटों के अंदर रैना ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट डाल क्रिकेट को अलविदा कहा था। आइए जानते हैं पूरी कहानी...
2 of 9
2019 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ रन आउट होने के बाद धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
नौ जुलाई, 2019 की तारीख... उस दिन वनडे वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल मैच था। भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने सामने थीं। भारत को न्यूजीलैंड ने 240 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में भारतीय टीम 221 रन ही बना सकी थी। सारी उम्मीदें धोनी पर ही टिकी हुई थीं, लेकिन वह 50 रन बनाकर ही आउट हो गए थे। इस हार के बाद धोनी क्रिकेट के मैदान और खबरों से दूर हो गए। एक साल बाद यानी 15 अगस्त 2020 को धोनी ने शाम में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया।
3 of 9
रैना और धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
इसमें धोनी ने लिखा- अब से मुझे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर समझें। प्यार और समर्थन करने के लिए आप सभी को बहुत-बहुत धन्यवाद। इसके साथ ही उन्होंने एक वीडियो भी पोस्ट किया था। वीडियो के बैकग्राउंड में अभिताभ बच्चन की फिल्म कभी-कभी का कालजयी गीत मैं पल दो पल का शायर हूं बज रहा था। धोनी ने टेस्ट से तो 2014 में ही संन्यास ले लिया था, लेकिन वनडे और टी-20 से 2020 में संन्यास लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
रैना और धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
उसी दिन धोनी के संन्यास के कुछ देर बाद ही एक और बड़ी खबर सामने आई। सुरेश रैना ने भी सोशल मीडिया पर अपने रिटायरमेंट का एलान किया। इसके साथ ही रैना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की। इसके कैप्शन में रैना ने लिखा- माही आपके साथ खेलना अच्छा था। पूरे दिल से गर्व के साथ मैं आपकी इस यात्रा में शामिल होना चाहता हूं। थैंक यू इंडिया। जय हिन्द! इस तरह भारत के दो चैंपियन खिलाड़ियों के अंतरराष्ट्रीय करियर का अंत हो गया। हालांकि, इसके बाद दोनों ने आईपीएल खेलना जारी रखा है।
विज्ञापन
5 of 9
रैनौ और धोनी
- फोटो : सोशल मीडिया
सुरेश रैना और धोनी की जोड़ी ने मैदान में अनेकों यादगार पारियां खेलीं हैं। दोनों की दोस्ती मैदान के अंदर और बाहर जगजाहिर रही है। यही दोस्ती सुरेश रैना ने संन्यास के दिन भी निभाई थी। धोनी और रैना 2011 वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम का भी हिस्सा रहे हैं। रैना ने उस विश्व कप में क्वार्टर फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार पारी खेली थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।