फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पाकिस्तानी टीम के जबरा फैन ने कहा, टीम इंडिया के सामने नहीं टिकेगा पाक

Mon, 29 May 2017 11:16 PM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान Updated Mon, 29 May 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
Champions Trophy 2017: India will comfortably beat Pakistan says ‘Chacha Chicago’ Mohammad Bashir
मोहम्मद बशीर उर्फ शिकागो चाचा - फोटो : pti

पाकिस्तानी क्रिकेट में 'चाचा शिकागो' के नाम से मशहूर मोहम्मद बशीर का मानना है कि इस बार चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान टीम का टीम इंडिया से कोई मुकाबला नहीं है। भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबलों में हमेशा दिखाई देने वाले 'चाचा शिकागो' मैच में दोनों देशों के झंडे लेकर पहुंचते हैं। सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन सुधीर कुमार के साथ उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी हैं। पिछले 6 सालों में यह पहला मौका होगाा जब भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जा रहे क्रिकेट मैच का लुत्फ उठाने के लिए वह मैदान पर मौजूद नहीं रहेंगे।

पाकिस्तानी टीम के जबरा फैन ने कहा, टीम इंडिया के सामने नहीं टिकेगा पाक

Champions Trophy 2017: India will comfortably beat Pakistan says ‘Chacha Chicago’ Mohammad Bashir
मोहम्मद बशीर और सुधीर कुमार
चाचा शिकागो पाकिस्तानी क्रिकेट की दुर्दशा को लेकर परेशान हैं, उनका मानना है कि भारत-पाकिस्तान के बीच अब कोई मुकाबला नहीं रह गया है। भारत पाकिस्तान से क्रिकेट में बहुत आगे निकल चुका है। एक तरफ टीम में धोनी, कोहली और युवराज हैं और पाकिस्तान में तो कोई बड़ा खिलाड़ी ही नहीं है। पाकिस्तानी क्रिकेट के अच्छे दौर को याद करते हुए बशीर ने कहा, वो भी एक दौर था जब पाकिस्तान में जावेद मियांदाद, वसीम अकरम और वकार यूनिस जैसे खिलाड़ी थे। अब हालत ये हो गई है कि मैं पाकिस्तानी टीम में खेल रहे अधिकांश खिलाड़ियों का नाम नहीं जानता। 

पाकिस्तानी टीम के जबरा फैन ने कहा, टीम इंडिया के सामने कहीं टिकेगा पाक

Champions Trophy 2017: India will comfortably beat Pakistan says ‘Chacha Chicago’ Mohammad Bashir
मोहम्मद बशीर उर्फ शिकागो चाचा
बशीर ने भारत-पाकिस्तान के बीच साल 2011 विश्वकप में मोहाली में खेले गए सेमीफाइनल के बाद खेले गए सभी मुकाबलों में शिरकत की लेकिन 4 जून को खेले जाने वाले मुकाबले के चश्मदीद वह नहीं बन पाएंगे। उन्हें यह बात बहुत अखर रही है। बशीर ने कहा, काश मैं बरमिंघम में  भी मैच देख सकता। रमजान के कारण वह वहां नहीं जा सकेंगे। वह अपने परिवार के साथ एक महीने के लिए मक्का-मदीना की यात्रा पर जा रहे हैं। बशीर ने बताया कि सुधीर ने उन्हें एक दिन पहले फोन करके पूछा था कि मैं इंग्लैंड आ रहा हूं या नहीं। मुझे दुख है कि मैं इस बार मैच नहीं देख पाउंगा। लेकिन इस बार भारत मैच आसानी से जीत जाएगा और अपना खिताब भी बचा लेगा। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तानी टीम के जबरा फैन ने कहा, टीम इंडिया के सामने कहीं टिकेगा पाक

Champions Trophy 2017: India will comfortably beat Pakistan says ‘Chacha Chicago’ Mohammad Bashir
मोहम्मद बशीर और सुधीर कुमार
4 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच बरमिंघम में भिडंत होनी है। बशीर ने कहा, मैं पाकिस्तान को अभी भी प्यार कर रहे हैं पहले मैं चाहता था की पाकिस्तान जीते लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब वह चाहते हैं कि इस मैच में भारत की जीत हो। भारत में साल 2011 में मुझे जो प्यार मिला उसे मैं कभी नहीं भूल पाउंगा। उन्होंने कहा, एक वक्त तो ऐसा आ गया था जब मैं हर साल भारत जाने लगा था और बमुश्किल पाकिस्तान जाता था। पाकिस्तान की अपेक्षा भारत में मैं ज्यादा सुरक्षित महसूस करता हूं। 

 
विज्ञापन

पाकिस्तानी टीम के जबरा फैन ने कहा, टीम इंडिया के सामने कहीं टिकेगा पाक

Champions Trophy 2017: India will comfortably beat Pakistan says ‘Chacha Chicago’ Mohammad Bashir
भारतीय क्रिकेट टीम
फिलहाल बशीर सउदी अरब में हैं और वह इस मैच का लुत्फ उठाने के लिए टीवी की खोज में जुटे हैं जिससे कि वह भारत-पाक मैच का लुत्फ उठा सकें। उन्होंने कहा, यहां लोग केवल फुटबॉल देखते हैं। मैं भारत-न्यूजीलैंड अभ्यास मैच भी देखना चाहता था लेकिन नहीं देख पाया। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed