फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खेली 32 साल की सबसे शर्मनाक पारी

Sun, 13 Nov 2016 02:30 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 13 Nov 2016 02:30 AM IST
विज्ञापन
Australia Scored lowest total in 32 years at home soil
Australia Team - फोटो : PTI
दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच होबार्ट में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को केवल 85 रनों पर समेट दिया। 

कप्तान स्टीव स्मिथ के अलावा अन्य कोई ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाजी के तूफान के सामने नहीं टिक सका। 85 रनों में सबसे अधिक स्टीव स्मिथ ने 48 रन का योगदान किया। उनके अलावा केवल जो मेनी ही दोहरे अंक तक पहुंचने में सफल हुए। 

 

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खेली 32 साल की सबसे शर्मनाक पारी

Australia Scored lowest total in 32 years at home soil
फिलैंडर - फोटो : file photo
दक्षिण अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा विकेट तेज गेंदबाज फिलैंडर ने चटकाए। उन्होंने ऑस्ट्रलियाई टीम के 5 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। फिलैंडर के अलावा चोटिल डेल स्टेन की जगह खेल रहे तेज़ गेंदबाज काइल एबोट ने तीन विकेट हासिल किए। पर्थ टेस्ट के हीरो रहे रबाडा को केवल एक ही विकेट मिल सका।

 

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खेली 32 साल की सबसे शर्मनाक पारी

Australia Scored lowest total in 32 years at home soil
डेविड वार्नर
मैच के पहले दिन दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का निर्णय किया। ऑस्ट्रेलिया का पहला विकेट 2 रन पर डेविड वार्नर के रूप में गिरा। उनको फिलैंडर ने विकेटकीपर डी कॉक के हाथों 1 रन पर कैच आउट कराया। उनके बाद उनके साथी सलामी बल्लेबाज जो बर्न्स भी ज्यादा देर क्रीज पर नहीं टिक सके और वह भी मात्र एक रन के योग पर ही काइल एबोट की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए। उस वक्त भी ऑस्ट्रेलिया का स्कोर 2 रन ही था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खेली 32 साल की सबसे शर्मनाक पारी

Australia Scored lowest total in 32 years at home soil
स्टीव स्मिथ
इसके बाद देखते ही देखते ऑस्ट्रेलियाई टीम का मध्य क्रम ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। एक समय ऑस्ट्रेलिया ने महज 31 रन पर 6 विकेट गंवा दिए थे। उस वक्त लग रहा था कि ऑस्ट्रेलियाई टीम 50 रन भी नहीं बना पाएगी। लेकिन कप्तान स्टीव स्मिथ ने जुझारू पारी खेलते हुए अपनी टीम को इस शर्मनाक स्थित से बचा लिया। 

 
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलियाई टीम ने खेली 32 साल की सबसे शर्मनाक पारी

Australia Scored lowest total in 32 years at home soil
कागिसो रबाडा - फोटो : ESPN
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया का सबसे कम स्कोर 47 रन है। साल 2011 में दक्षिण अफ्रीका ने केपटाउन में ऑस्ट्रेलियाई टीम को 47 रन पर ढेर कर दिया था। उस मैच में भी फिलैंडर ने पांच ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को आउट किया था। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed