Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Syed Mushtaq Ali Trophy 2026: Mohammed Shami, Ishant Sharma Included; Mayank Agarwal, Nitish Rana Dropped

सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी: बंगाल, कर्नाटक और दिल्ली की टीम घोषित, शमी-इशांत को मौका; कई बड़े नाम बाहर

Fri, 06 Nov 2026 09:03 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 06 Nov 2026 09:03 PM IST
सार

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बंगाल, कर्नाटक और दिल्ली ने अपनी टीमों की घोषणा कर दी है। बंगाल की टीम में मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार और शाहबाज अहमद को जगह मिली है, जबकि अभिमन्यु ईश्वरन कप्तानी करेंगे। दिल्ली ने इशांत शर्मा को मौका दिया है और आयुष बदोनी टीम की कमान संभालेंगे। वहीं, कर्नाटक ने आर स्मरण को कप्तान बनाया है। मयंक अग्रवाल, श्रेयस गोपाल और नीतीश राणा को टीम में जगह नहीं मिली है। टूर्नामेंट 14 नवंबर से शुरू होगा।

विज्ञापन
Syed Mushtaq Ali Trophy 2026: Mohammed Shami, Ishant Sharma Included; Mayank Agarwal, Nitish Rana Dropped
मोहम्मद शमी - फोटो : ANI

विस्तार

सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी के आगामी सीजन के लिए बंगाल, कर्नाटक और दिल्ली ने अपनी टीमों का एलान कर दिया है। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को बंगाल की टीम में शामिल किया गया है, जबकि दिल्ली ने इशांत शर्मा पर भरोसा जताया है। वहीं, कर्नाटक की टीम में पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल और श्रेयस गोपाल को जगह नहीं मिली है। दिल्ली ने अनुभवी बल्लेबाज नीतीश राणा को भी टीम से बाहर रखा है। घरेलू टी20 टूर्नामेंट की शुरुआत 14 नवंबर से होगी।
विज्ञापन
Trending Videos

बंगाल की कप्तानी करेंगे अभिमन्यु ईश्वरन, शमी और मुकेश भी टीम में
बंगाल क्रिकेट एसोसिएशन ने 19 सदस्यीय टीम की घोषणा की है। टीम की कमान अभिमन्यु ईश्वरन को सौंपी गई है। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के अलावा भारतीय तेज गेंदबाज मुकेश कुमार और स्पिन ऑलराउंडर शाहबाज अहमद को भी टीम में शामिल किया गया है। शाहबाज शुरुआती मुकाबले में उपलब्ध रहेंगे। बंगाल की टीम में अंडर-23 कप्तान शशांक सिंह को भी जगह मिली है। वह इस टूर्नामेंट के जरिए सीनियर टीम में पदार्पण करेंगे। बंगाल अपने अभियान की शुरुआत 14 नवंबर को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में कर्नाटक के खिलाफ करेगा।

कर्नाटक से मयंक अग्रवाल और श्रेयस गोपाल बाहर, स्मरण को कप्तानी
कर्नाटक ने 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की है, जिसकी कप्तानी आर स्मरण करेंगे। पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल और रेड बॉल टीम के मौजूदा कप्तान श्रेयस गोपाल को टीम में शामिल नहीं किया गया है। मयंक अग्रवाल ने पिछले सीजन में कर्नाटक की कप्तानी की थी, लेकिन टीम नॉकआउट चरण में जगह बनाने में नाकाम रही थी। इस बार टीम में अनुभवी बल्लेबाज मनीष पांडे को मौका मिला है। उनके अलावा करुण नायर, रोहन पाटिल और अभिनव मनोहर जैसे खिलाड़ी भी टीम का हिस्सा हैं।

दिल्ली की टीम में इशांत शर्मा, नीतीश राणा को नहीं मिली जगह
दिल्ली ने 16 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है। ऑलराउंडर आयुष बदोनी को टीम की कप्तानी सौंपी गई है, जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा को टीम में शामिल किया गया है। दूसरी ओर, बाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज नीतीश राणा को टीम में जगह नहीं मिली। तेज गेंदबाजी विभाग में इशांत के साथ हर्षित राणा, मयंक यादव और सिमरजीत सिंह शामिल हैं। स्पिन विभाग की जिम्मेदारी सुयश शर्मा और दिग्वेश राठी संभालेंगे। बल्लेबाजी में प्रियंश आर्य, यश ढुल, हिम्मत सिंह और सार्थक रंजन जैसे खिलाड़ी टीम का हिस्सा हैं।

हर्षित राणा फिलहाल चोट से उबरने के बाद वापसी की प्रक्रिया में हैं। उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए दिल्ली के लिए एक मैच खेलने की संभावना जताई गई है। वह भारत ए की राइजिंग स्टार्स एशिया कप टीम में भी शामिल हैं। दिल्ली अपने अभियान का पहला मुकाबला 14 नवंबर को इंदौर में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ खेलेगी। इसके बाद टीम पंजाब, बिहार, सौराष्ट्र, हरियाणा, तमिलनाडु और रेलवे से भिड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों टीमों का स्क्वॉड
  • बंगाल: अभिमन्यु ईश्वरन (कप्तान), सुदीप घरामी, युवराज केसवानी, आदित्य पुरोहित, अभिषेक पोरेल (विकेटकीपर), शाकिर गांधी (विकेटकीपर), करण लाल, प्रदीप्त प्रमाणिक, सौरव हलदर, प्रयास रे बर्मन, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, शाहबाज अहमद, कनिष्क सेठ, सायन घोष, सैयद इरफान आफताब, अखिलेश यादव, ऋषभ चौधरी और शशांक सिंह।
  • कर्नाटक: आर स्मरण (कप्तान), रोहन पाटिल, लुवनिथ सिसोदिया, मनीष पांडे, करुण नायर, अभिनव मनोहर, शिखर शेट्टी, मनवंत कुमार, प्रवीण दुबे, व्यशाक विजयकुमार, विद्वथ कावेरप्पा, अभिलाष शेट्टी, केएल श्रीजीत, ए गौतम और रितेश भटकल।
  • दिल्ली: आयुष बदोनी (कप्तान), प्रियंश आर्य, सार्थक रंजन, यश ढुल, आयुष दोसजा, तेजस्वी (विकेटकीपर), अनुज रावत (विकेटकीपर), हिम्मत सिंह, मयंक रावत, केशव डबास, सुयश शर्मा, दिग्वेश राठी, इशांत शर्मा, हर्षित राणा, मयंक यादव और सिमरजीत सिंह।
विज्ञापन

14 नवंबर से शुरू होगा टूर्नामेंट
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के मुकाबले 14 नवंबर से खेले जाएंगे। बंगाल और कर्नाटक को एलीट ग्रुप ए में रखा गया है, जबकि दिल्ली एलीट ग्रुप बी में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। ग्रुप ए के सभी लीग मुकाबले मुंबई में खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed