Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   IND VS NZ ODI: Subhadeep Ghosh speaks on Rohit Sharma and Virat Kohlis fielding techniques

भारत बनाम न्यूजीलैंड: रोहित और विराट की फील्डिंग का कौन हुआ मुरीद? तारीफों के बांधे पुल; जानिए क्या कहा

Fri, 06 Nov 2026 04:08 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Fri, 06 Nov 2026 04:08 PM IST
सार

भारतीय टीम के फील्डिंग कोच शुभदीप घोष ने विराट कोहली और रोहित शर्मा की खेल को समझने और परिस्थितियों का तेजी से अंदाजा लगाने की क्षमता की तारीफ की है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
IND VS NZ ODI: Subhadeep Ghosh speaks on Rohit Sharma and Virat Kohlis fielding techniques
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम के फील्डिंग कोच शुभदीप घोष ने अनुभवी बल्लेबाजों विराट कोहली और रोहित शर्मा की खेल को समझने और मैदान पर तेजी से परिस्थितियों का आकलन करने की क्षमता की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि दोनों खिलाड़ियों का फील्डिंग का लंबा अनुभव उन्हें दूसरे खिलाड़ियों से अलग बनाता है। उनकी बेहतर समझ और सही समय पर लिया गया फैसला टीम के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले से पहले पत्रकारों से बातचीत में शुभदीप घोष ने बताया कि विराट कोहली और रोहित शर्मा किस तरह अपनी समझ और अनुभव के दम पर मैदान पर शानदार फील्डिंग करते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos

IND VS NZ ODI: Subhadeep Ghosh speaks on Rohit Sharma and Virat Kohlis fielding techniques
विराट कोहली - फोटो : ANI
विराट कोहली को गेंद की दिशा का रहता है बेहतर अंदाजा
  • शुभदीप घोष ने विराट कोहली की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने लंबे समय तक कवर और पॉइंट जैसे अहम फील्डिंग पोजिशन पर समय बिताया है। इस वजह से उन्हें गेंद की दिशा, उसकी गति और टकराने के बाद उसके रास्ते का बेहतर अंदाजा रहता है।
  • उन्होंने कहा, 'विराट ने कवर और पॉइंट पर कई बार फील्डिंग की है। इसलिए उन्हें गेंद की दिशा और रास्ते के बारे में पता है। वह दूसरों की तुलना में स्थिति को थोड़ा पहले समझ लेते हैं और उनके काम करने के तरीके में यह साफ दिखाई देता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन

IND VS NZ ODI: Subhadeep Ghosh speaks on Rohit Sharma and Virat Kohlis fielding techniques
रोहित शर्मा - फोटो : ANI
रोहित शर्मा की सूझबूझ से रन आउट हुए डेरिल मिचेल
फील्डिंग कोच ने रोहित शर्मा की भी जमकर सराहना की। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में डेरिल मिचेल के रन आउट होने का जिक्र करते हुए कहा कि रोहित ने गेंद की दिशा का पहले ही अंदाजा लगा लिया था। इसी वजह से वह सही समय पर सही जगह पहुंचने में सफल रहे। घोष के मुताबिक, रोहित सीधे गेंद की तरफ नहीं बढ़ रहे थे, बल्कि पहले से ही स्क्वायर लेग की दिशा में मूव कर रहे थे। उनके इसी शुरुआती अंदाजे ने रन आउट करने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा, 'अंदाजा लगाना फील्डिंग के सबसे जरूरी पहलुओं में से एक है। रोहित ने पहले ही समझ लिया था कि गेंद स्क्वायर लेग की तरफ जाएगी। उनके इस शुरुआती मूवमेंट ने उन्हें अपनी स्किल का पूरा इस्तेमाल करने में मदद की।'


विज्ञापन

IND VS NZ ODI: Subhadeep Ghosh speaks on Rohit Sharma and Virat Kohlis fielding techniques
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI
पहले वनडे में भारतीय फील्डिंग से खुश हैं कोच
शुभदीप घोष ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में भारतीय टीम के प्रदर्शन पर भी संतोष जताया। उन्होंने कहा कि टीम ने शानदार कैच पकड़ने के साथ विकेट लेने और ग्राउंड फील्डिंग में भी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की मैदान पर इंटेंसिटी काफी अच्छी थी। विपक्षी टीम को करीब 180 रन पर रोकना केवल अच्छी गेंदबाजी का नतीजा नहीं था, बल्कि इसमें भारतीय खिलाड़ियों की बेहतरीन फील्डिंग का भी बड़ा योगदान रहा।

IND VS NZ ODI: Subhadeep Ghosh speaks on Rohit Sharma and Virat Kohlis fielding techniques
भारत बनाम न्यूजीलैंड (वनडे) - फोटो : ANI
विदेशी मैदानों पर कंडीशन के हिसाब से ढलना चुनौती
  • फील्डिंग कोच ने विदेशी दौरों पर अलग-अलग परिस्थितियों में खुद को ढालने की चुनौती पर भी बात की। उन्होंने कहा कि हर देश में मैदान का आकार, मौसम और बाउंड्री की स्थिति अलग होती है। ऐसे में खिलाड़ियों को इन परिस्थितियों को समझकर अपनी रणनीति बनानी पड़ती है।
  • घोष ने बताया कि ठंडा मौसम और मैदान के अलग-अलग आकार जैसी चीजों पर टीम ड्रेसिंग रूम में नियमित रूप से चर्चा करती है, ताकि खिलाड़ी मुकाबले के दौरान पूरी तरह सतर्क रहें। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बेहतर फील्डिंग के लिए केवल फिटनेस और स्किल ही नहीं, बल्कि खेल को पहले से समझने और परिस्थितियों के अनुसार तुरंत फैसला लेने की क्षमता भी बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed