{"_id":"6aedb2d63d258e04ba06e55c","slug":"ind-vs-nz-odi-shubman-gill-says-new-zealand-conditions-similar-to-next-years-world-cup-2026-11-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वनडे विश्वकप की तैयारियों में जुटा भारत: गिल बोले- न्यूजीलैंड में खेलने से मिलेगी मदद; गेंदबाजी पर भी रखी राय","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
वनडे विश्वकप की तैयारियों में जुटा भारत: गिल बोले- न्यूजीलैंड में खेलने से मिलेगी मदद; गेंदबाजी पर भी रखी राय
Fri, 06 Nov 2026 04:31 PM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Fri, 06 Nov 2026 04:31 PM IST
सार
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल का मानना है कि न्यूजीलैंड की परिस्थितियां आगामी विश्वकप के दौरान मिलने वाली परिस्थितियों से काफी मिलती-जुलती हैं। इससे भारतीय टीम को मदद मिलेगी। बीसीसीआई द्वारा साझा किए गए वीडियो में गिल ने टी20 सीरीज जीत और गेंदबाजों के प्रदर्शन पर भी बात की है। आइए जानते हैं...
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : ANI
विस्तार
भारतीय वनडे टीम के कप्तान शुभमन गिल का मानना है कि न्यूजीलैंड के खिलाफ मौजूदा वनडे सीरीज अगले साल होने वाले विश्व कप की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम साबित होगी। उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड की परिस्थितियां विश्व कप के दौरान मिलने वाली परिस्थितियों से काफी मिलती-जुलती होंगी, जिससे भारतीय टीम को टूर्नामेंट से पहले खुद को बेहतर तरीके से तैयार करने का मौका मिलेगा।
विज्ञापन
Trending Videos
विश्वकप की तैयारियां जोरों पर
अगले साल अक्तूबर-नवंबर में होने वाले विश्व कप को ध्यान में रखते हुए गिल ने कहा कि नवंबर की शुरुआत में न्यूजीलैंड में खेलना भारतीय खिलाड़ियों के लिए काफी फायदेमंद रहेगा। आमतौर पर भारत दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया का दौरा दिसंबर-जनवरी में करता है, लेकिन इस बार सीरीज का समय विश्व कप के संभावित मौसम के काफी करीब है।
बीसीसीआई की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी वीडियो में गिल ने कहा, 'यहां की परिस्थितियां विश्व कप में मिलने वाली परिस्थितियों से काफी मिलती-जुलती होंगी। खासकर नवंबर की शुरुआत में यहां खेलना हमारे लिए अच्छा अनुभव रहेगा। आमतौर पर हम न्यूजीलैंड, दक्षिण अफ्रीका या ऑस्ट्रेलिया में दिसंबर और जनवरी में खेलते हैं, जबकि विश्व कप अक्तूबर और नवंबर में होगा। ऐसे में यह सीरीज हमारे लिए काफी उपयोगी साबित होगी।'

𝙇𝙚𝙖𝙙𝙞𝙣𝙜 𝙩𝙝𝙚 𝙬𝙖𝙮 as #TeamIndia Captain with victory on his mind 🫡 @ShubmanGill has magical memories in New Zealand and is eager to make more ✨ 🎥 🔽 WATCH - By @RajalArora | #NZvIND https://t.co/YZAd3ncwhM
— BCCI (@BCCI) November 6, 2026
भारत बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : BCCI
भारत सीरीज में 1-0 से आगे
भारत ने पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में बुधवार को ऑकलैंड में बारिश से प्रभावित मैच में जीत दर्ज की थी। डकवर्थ-लुईस-स्टर्न (डीएलएस) नियम के तहत मिले 143 रन के संशोधित लक्ष्य को हासिल कर भारतीय टीम ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। अब दोनों टीमों के बीच शनिवार को वेलिंगटन में दूसरा वनडे खेला जाएगा। हालांकि, इस मुकाबले पर भी बारिश का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने वेलिंगटन में बारिश की संभावना जताई है, जिससे एक बार फिर मैच प्रभावित हो सकता है।

रेड बॉल से अभ्यास के लिए पहले पहुंचे गिल
गिल ने बताया कि वह टीम से पहले न्यूजीलैंड पहुंच गए थे, ताकि अतिरिक्त अभ्यास सत्रों के जरिए अपनी बल्लेबाजी पर काम कर सकें। खासतौर पर वह रेड बॉल से अभ्यास करना चाहते थे, क्योंकि उन्होंने न्यूजीलैंड में अब तक ज्यादा टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। उन्होंने कहा, 'मैं टीम से जुड़ने से पहले चार-पांच अतिरिक्त अभ्यास सत्र करना चाहता था। इसकी मुख्य वजह रेड बॉल थी। मैं यहां आकर अपनी बल्लेबाजी पर काम करना चाहता था और यह समझना चाहता था कि यहां रेड बॉल किस तरह व्यवहार करती है। मैंने यहां कुछ भारत के लिए मैच खेले हैं, लेकिन टेस्ट क्रिकेट ज्यादा नहीं खेला है।'

अंशुल कंबोज
- फोटो : PTI
तेज गेंदबाजों पर जताया भरोसा
भारतीय कप्तान ने टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की भी तारीफ की। उन्होंने अंशुल कंबोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह पर भरोसा जताते हुए कहा कि न्यूजीलैंड की परिस्थितियां इन गेंदबाजों की क्षमता के अनुकूल हैं।गिल ने कहा, 'यहां की पिचों पर अच्छा उछाल देखने को मिलता है। ऐसे में अंशुल, आकिब, गुरनूर और अर्शदीप जैसे तेज गेंदबाजों का कौशल इन परिस्थितियों के लिए बिल्कुल उपयुक्त है। मुझे पूरा भरोसा है कि वे इस सीरीज में शानदार प्रदर्शन करेंगे।'

श्रेयस अय्यर
- फोटो : ANI
टी20 सीरीज की जीत से टीम का मनोबल बढ़ा
- गिल ने इससे पहले खेली गई टी20 सीरीज में भारतीय टीम के प्रदर्शन की भी सराहना की। भारत ने पांच मैचों की टी20 सीरीज 3-2 से अपने नाम की थी। उन्होंने शुरुआती मुकाबलों में मुश्किल परिस्थितियों से वापसी कर जीत हासिल करने को टीम के लिए अहम बताया।
- गिल ने कहा कि श्रेयस ने टी20 सीरीज में शानदार नेतृत्व किया। न्यूजीलैंड जैसी परिस्थितियों में शुरुआती तीन मुकाबले जीतना आसान नहीं होता। खासकर पहले और दूसरे टी20 मैच में जिस स्थिति में टीम थी, वहां से वापसी कर जीत हासिल करना खिलाड़ियों के आत्मविश्वास के लिए काफी महत्वपूर्ण रहा।
- उन्होंने कहा, 'इस तरह की जीत टीम की लय और आत्मविश्वास को पूरी तरह बदल देती हैं। टी20 सीरीज जीतने के बाद फिलहाल टीम के पास अच्छा मोमेंटम है। हमारी तैयारियों से जुड़े कई पहलू सही दिशा में हैं। हालांकि, न्यूजीलैंड की टीम जोरदार वापसी करने की कोशिश करेगी और हम उसके लिए पूरी तरह तैयार हैं।'
- भारतीय टीम अब शनिवार को वेलिंगटन में होने वाले दूसरे वनडे में जीत दर्ज कर पांच मैचों की सीरीज में अपनी बढ़त मजबूत करना चाहेगी।