फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एडिलेड टेस्ट के पहले दिन बने दिलचस्प रिकॉर्ड, विराट और पुजारा के नाम दर्ज हुई अनोखी उपलब्धि

Thu, 17 Dec 2020 06:19 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, एडिलेड Published by: Rajeev Rai Updated Thu, 17 Dec 2020 06:19 PM IST
विज्ञापन
AUS vs IND: Stats records and achievement made on the first day of Adelaide Test, Virat and Pujara unique achievement recorded
विराट कोहली - फोटो : twitter@ICC

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डे-नाइट टेस्ट के साथ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी की शुरुआत हो चुकी है। बृहस्पतिवार से एडिलेड के ओवल मैदान में शुरू हुए टेस्ट में दोनों ही टीमों के लिए चीजें मिली-जुली रही। ऑस्ट्रेलिया ने जहां पहले दिन छह विकेट चटकाए वहीं भारत ने भी विराट के अर्धशतक की मदद से 233 रन बनाए। इसके अलावा मैच के पहले दिन कुछ दिलचस्प रिकॉर्ड भी देखने को मिले, जिसमें विराट की उपलब्धि भी शामिल रही। ऐसे में आइए जानते हैं आज बने उन रिकार्ड्स के बारे में।

AUS vs IND: Stats records and achievement made on the first day of Adelaide Test, Virat and Pujara unique achievement recorded
विराट कोहली - फोटो : twitter

विराट कोहली 74 रन पर रनआउट होकर पवेलियन लौटे, वे दूसरी बार टेस्ट क्रिकेट में रन आउट हुए और दोनों बार मैदान एडिलेड ही रहा है।

AUS vs IND: Stats records and achievement made on the first day of Adelaide Test, Virat and Pujara unique achievement recorded
विराट कोहली - फोटो : bcci twitter

कोहली बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में बतौर कप्तान ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
AUS vs IND: Stats records and achievement made on the first day of Adelaide Test, Virat and Pujara unique achievement recorded
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : Social media

भारत के भरोसेमंद बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा को एक बार फिर से ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लियोन ने अपना शिकार बनाया। लियोन अब पुजारा को टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक दस बार आउट करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। 

विज्ञापन
AUS vs IND: Stats records and achievement made on the first day of Adelaide Test, Virat and Pujara unique achievement recorded
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : Social Media

पुजारा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहली पारी में आउट होने से पहले 160 गेंदों का सामना किया। इसी के साथ वे अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले दस सालों में सबसे अधिक गेंदें खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। पुजारा एक जनवरी 2011 से अब तक 3609 गेंदें खेल चुके हैं, इस मामले में उन्होंने इंग्लैंड के जो रूट को पीछे छोड़ा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed