फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन: खेल जगत ने पीएम को दीं शुभकामनाएं, युवराज-रैना से लेकर पीटी उषा ने कही यह बात

Thu, 17 Sep 2026 10:28 AM IST
शिवम गर्ग स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 17 Sep 2026 10:28 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (17 सितंबर) अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। खेल जगत के दिग्गजों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी और अपने व्यक्तिगत अनुभव साझा किए। उन्होंने मोदी की खेलों के प्रति योगदान और खिलाड़ियों के लिए लगातार समर्थन की सराहना की।
 

विज्ञापन
PM Modi Birthday: PT Usha, Gautam Gambhir, Yuvraj Singh, Raina and Saina Nehwal and Others Extend Wishes
पीएम मोदी का जन्मदिन। - फोटो : Amar Ujala Graphics

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को अपना 76वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर देशभर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं। खेल जगत की कई दिग्गज हस्तियों ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी और उनके अच्छे स्वास्थ्य, खुशी और देश की सेवा के लिए निरंतर ऊर्जा की कामना की।

भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और पूर्व एथलीट पीटी उषा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पीएम मोदी के अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए देश को शांति, खुशहाली और तरक्की की दिशा में आगे ले जाने के लिए उन्हें शक्ति मिलने की प्रार्थना की।

PM Modi Birthday: PT Usha, Gautam Gambhir, Yuvraj Singh, Raina and Saina Nehwal and Others Extend Wishes
गौतम गंभीर और पीएम मोदी - फोटो : Amar Ujala Graphics

गौतम गंभीर ने पीएम मोदी के स्वास्थ्य और खुशी की कामना की
भारतीय क्रिकेट टीम के हेड कोच और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने भी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि वह पीएम मोदी के स्वास्थ्य और खुशी की कामना करते हैं और उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री भारत को शानदार भविष्य की ओर आगे ले जाते रहेंगे।

 

PM Modi Birthday: PT Usha, Gautam Gambhir, Yuvraj Singh, Raina and Saina Nehwal and Others Extend Wishes
युवराज और रैना - फोटो : ANI

युवराज सिंह और सुरेश रैना ने भी दी बधाई

पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का नेतृत्व भारत को मजबूत और अधिक प्रगतिशील भविष्य की ओर ले जा रहा है। युवराज ने आने वाले वर्ष में प्रधानमंत्री के लिए अच्छे स्वास्थ्य, खुशियों और लगातार सफलता की कामना की।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री के अच्छे स्वास्थ्य, ताकत और खुशी की कामना करते हुए कहा कि देश के प्रति उनका समर्पण लाखों लोगों को प्रेरित करता रहे। रैना ने उम्मीद जताई कि भारत तरक्की और गौरव की नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Birthday: PT Usha, Gautam Gambhir, Yuvraj Singh, Raina and Saina Nehwal and Others Extend Wishes
वेंकटेश प्रसाद - फोटो : ANI
वेंकटेश प्रसाद ने ऊर्जा और अनुशासन को बताया प्रेरणादायक
पूर्व क्रिकेटर और कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ के अध्यक्ष वेंकटेश प्रसाद ने भी प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने पीएम मोदी की ऊर्जा, अनुशासन और देश के प्रति प्रतिबद्धता को प्रेरणादायक बताया। प्रसाद ने उनके अच्छे स्वास्थ्य और देश की सेवा के लिए कई और वर्षों की कामना की।
विज्ञापन
PM Modi Birthday: PT Usha, Gautam Gambhir, Yuvraj Singh, Raina and Saina Nehwal and Others Extend Wishes
प्रधानमंत्री मोदी और साइना नेहवाल - फोटो : ANI/PTI
सायना नेहवाल ने खिलाड़ियों के सहयोग का किया जिक्र
पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने एक वीडियो साझा कर प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने अपनी पूरी क्षमता के साथ देश के विकास के लिए काम किया है और उम्मीद जताई कि वह आगे भी इसी तरह काम करते रहेंगे।



सायना नेहवाल ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यकाल के दौरान खिलाड़ियों का सहयोग किया है और वह हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़े रहे हैं। इसके साथ ही सायना ने देशवासियों से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन के अवसर पर गुरुवार शाम 6 से 7 बजे के बीच आशीर्वाद के रूप में दीप जलाने की अपील भी की।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed