{"_id":"6aab7811c3a5ee790f089f1b","slug":"acb-hosts-special-dinner-for-team-india-ahead-of-3rd-t20i-against-afghanistan-2026-09-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भारत vs अफगानिस्तान: तीसरे टी20 से पहले भारतीय टीम के लिए डिनर का आयोजन; अफगान खिलाड़ियों को लेकर क्या कहा?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
भारत vs अफगानिस्तान: तीसरे टी20 से पहले भारतीय टीम के लिए डिनर का आयोजन; अफगान खिलाड़ियों को लेकर क्या कहा?
Thu, 17 Sep 2026 10:58 AM IST
शिवम गर्ग
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिवम गर्ग
Updated Thu, 17 Sep 2026 10:58 AM IST
सार
तीसरे टी20 से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम इंडिया के लिए खास डिनर का आयोजन किया। इस दौरान ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने अफगान खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव साझा किए। आखिर डिनर में क्या हुआ और खिलाड़ियों ने क्या कहा? आइए, जानते हैं...
विज्ञापन
ACB ने टीम इंडिया को दी दावत
- फोटो : Amar Ujala Graphics
विस्तार
भारत और अफगानिस्तान के बीच टी20 सीरीज का रोमांच अपने आखिरी मुकाबले तक पहुंच चुका है। तीसरे टी20 से पहले बुधवार को अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (एसीबी) ने नई दिल्ली में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए खास रात्रिभोज का आयोजन किया। इस खास शाम में दोनों टीमों के खिलाड़ी और क्रिकेट बोर्ड के अधिकारी एक साथ नजर आए।
विज्ञापन
डिनर के दौरान भारत और अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने मैदान पर मुकाबले से इतर अपनी दोस्ती, आईपीएल के अनुभव और एक-दूसरे के साथ खेलने की यादें साझा कीं। भारतीय खिलाड़ियों ने अफगान टीम की प्रतिभा और उनके जुझारूपन की भी तारीफ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : BCCI
ईशान किशन बोले- अफगान खिलाड़ियों के साथ खेलना हमेशा मजेदार
भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने अफगान खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनके खिलाफ खेलना हमेशा मजेदार रहता है। उन्होंने बताया कि भारतीय टीम के कई खिलाड़ी आईपीएल में अफगान खिलाड़ियों के साथ खेल चुके हैं, इसलिए दोनों टीमों के बीच अच्छी जान-पहचान है।
ईशान ने कहा कि अफगान खिलाड़ी अच्छे इंसान हैं और उनसे हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने खास तौर पर मोहम्मद नबी का जिक्र किया और बताया कि मुंबई इंडियंस में उनके साथ खेलते हुए नबी ने बैटिंग सेशन में उनकी काफी मदद की थी। ईशान के मुताबिक, नबी अलग-अलग गेंदबाजों के खिलाफ रणनीति को लेकर भी अपने अनुभव साझा करते थे।

#WATCH | Delhi | Indian Cricketer Ishan Kishan says, "It is always enjoyable playing against them (Afghanistan) because many of us have also played together in the IPL, and we know what wonderful human beings they are. There is always something to learn from them. In particular,… pic.twitter.com/szFceeypS7
— ANI (@ANI) September 16, 2026
ईशान ने कहा कि अफगान खिलाड़ी अच्छे इंसान हैं और उनसे हमेशा कुछ न कुछ सीखने को मिलता है। उन्होंने खास तौर पर मोहम्मद नबी का जिक्र किया और बताया कि मुंबई इंडियंस में उनके साथ खेलते हुए नबी ने बैटिंग सेशन में उनकी काफी मदद की थी। ईशान के मुताबिक, नबी अलग-अलग गेंदबाजों के खिलाफ रणनीति को लेकर भी अपने अनुभव साझा करते थे।
भारतीय टीम
- फोटो : BCCI
अफगान टीम की भूख और जज्बे से प्रभावित हैं ईशान
ईशान ने अफगानिस्तान की टीम की एक खासियत का जिक्र करते हुए कहा कि उसके खिलाड़ियों में आगे बढ़ने की जबरदस्त भूख और दृढ़ संकल्प है। उनके मुताबिक, जब भी दोनों टीमें आमने-सामने होती हैं, अफगान खिलाड़ी विकेट लेने और मुकाबले को ऊंचे स्तर तक ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आते हैं।
अभिषेक शर्मा ने भी साझा किया अनुभव
भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने भी अफगानिस्तान के खिलाफ खेलने को युवा खिलाड़ियों के लिए अच्छा अनुभव बताया। उन्होंने कहा कि अफगान टीम आक्रामक क्रिकेट खेलती है और उसके खिलाफ मुकाबले खिलाड़ियों को अपनी क्षमता परखने का मौका देते हैं। अभिषेक खुद सीरीज के पहले मुकाबले में शानदार फॉर्म में नजर आए थे। उन्होंने दिल्ली में खेले गए पहले टी20 में 32 गेंदों पर 82 रन की तूफानी पारी खेलकर भारत को सात विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी।
राजीव शुक्ला बोले- तीसरा मैच भी जीतेंगे
इस बीच बीसीसीआई उपाध्यक्ष और सांसद राजीव शुक्ला ने भारतीय टीम के प्रदर्शन पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा कि सीरीज अच्छी चल रही है और भारत पहले ही सीरीज जीत चुका है। उन्हें उम्मीद है कि टीम तीसरा टी20 भी जीतकर अफगानिस्तान का क्लीन स्वीप करेगी। भारत ने सीरीज के शुरुआती दोनों मुकाबले जीतकर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है। अब तीसरा और अंतिम टी20 मुकाबला 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा। तीनों मुकाबले इसी मैदान पर आयोजित किए गए हैं।
डिनर में दिखी दोनों टीमों की दोस्ती
एसीबी की ओर से आयोजित यह डिनर भारत और अफगानिस्तान के बीच क्रिकेट रिश्तों की झलक भी दिखाता है। कार्यक्रम में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर और अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान के अलावा ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, गुलबदीन नायब और मोहम्मद नबी समेत कई चेहरे नजर आए। एसीबी अध्यक्ष मिरवाइस अशरफ खान ने राजीव शुक्ला और भारतीय मुख्य कोच गौतम गंभीर को भी सम्मानित किया।