बीसीसीआई: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय वनडे-टी20 टीम का एलान, एशियाड टीम में हुआ बदलाव
{"_id":"6aaa2f3cc2d460071c01abc4","slug":"india-team-selection-live-updates-vs-west-indies-hardik-pandya-rishabh-pant-ajit-agarkar-future-in-focus-2026-09-16","type":"live","status":"publish","title_hn":"बीसीसीआई: वेस्टइंडीज सीरीज के लिए भारतीय वनडे-टी20 टीम का एलान, एशियाड टीम में हुआ बदलाव","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Wed, 16 Sep 2026 08:59 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Wed, 16 Sep 2026 08:59 PM IST
खास बातें
India Team Selection vs West Indies ODI-T20: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान हो गया है। बीसीसीआई की पुरुष चयन समिति ने इसके साथ ही ईरानी कप के लिए शेष भारत टीम भी घोषित कर दी है। वहीं, एशियाई खेलों के लिए भारतीय टीम में बदलाव किए गए हैं।
विज्ञापन
वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय टीम
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
08:57 PM, 16-Sep-2026
Team India Selection Live: एशियाड की टीम में बदलाव
जापान के खिलाफ टी20 और एशियाई खेलों के लिए भारत की संशोधित टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रित बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर, विपराज निगम।08:54 PM, 16-Sep-2026
Team India Selection Live: ईरानी कप के लिए भी टीम घोषित
बीसीसीआई ने इसके साथ ही रणजी चैंपियन जम्मू-कश्मीर के खिलाफ होने वाले ईरानी कप के लिए शेष भारत की टीम का एलान कर दिया है।शेष भारत टीम: ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), सनत सांगवान, शिखर मोहन, सुदीप घरामी, सरफराज खान (उपकप्तान), समरन रविचंद्रन, मानव सुथार, सारांश जैन, आकाश दीप*, मुकेश कुमार, मुकेश चौधरी, आर्यन जुयाल (विकेटकीपर), आर्यन पांडे, अनुकूल रॉय, आयुष दोसेजा।
विज्ञापन
08:52 PM, 16-Sep-2026
Team India Selection Live: टी20 टीम
टी20 टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, नीतीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, मयंक यादव।08:48 PM, 16-Sep-2026
Team India Selection Live: वनडे टीम
वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान और विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बरार, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर।08:46 PM, 16-Sep-2026
Team India Selection Live: भारतीय टीम का एलान
बीसीसीआई ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। वनडे में केएल राहुल को उपकप्तानी की जिम्मेदारी मिली है। रोहित और कोहली इस सीरीज का हिस्सा होंगे।🚨 News 🚨#TeamIndia ODI & T20I squads announced for West Indies tour of India 2026, along with updated squad for Japan T20I & Asian Games.
— BCCI (@BCCI) September 16, 2026
More Details ▶️https://t.co/Lxx3Bz8Q14 pic.twitter.com/Y9RGlQ09XK
06:21 PM, 16-Sep-2026
Team India Selection Live: थोड़ी देर में हो सकता है एलान
वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए थोड़ी देर में भारतीय टीम का एलान हो सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चयन समिति की बैठक में देरी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:00 PM, 16-Sep-2026
Team India Selection Live: युवराज की चयनकर्ताओं को सलाह
पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह ने 2027 वनडे विश्व कप को लेकर भारतीय टीम को एक अहम सलाह दी है। उनका मानना है कि विश्व कप में सफलता हासिल करने के लिए भारत को अभी से अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम तैयार करनी चाहिए और फिर उस टीम के खिलाड़ियों पर भरोसा बनाए रखना चाहिए। उन्होंने आखिरी समय में बड़े बदलाव करने से बचने की बात कही है।11:32 AM, 16-Sep-2026
Team India Selection Live: भारत-वेस्टइंडीज सीरीज का शेड्यूल
| मैच | तारीख | स्थान |
|---|---|---|
| पहला वनडे | 27 सितंबर | तिरुवनंतपुरम |
| दूसरा वनडे | 30 सितंबर | गुवाहाटी |
| तीसरा वनडे | 3 अक्तूबर | न्यू चंडीगढ़ |
| पहला टी20 | 6 अक्तूबर | लखनऊ |
| दूसरा टी20 | 9 अक्तूबर | रांची |
| तीसरा टी20 | 11 अक्तूबर | इंदौर |
| चौथा टी20 | 14 अक्तूबर | हैदराबाद |
| पांचवां टी20 | 16 अक्तूबर | बंगलूरू |
11:30 AM, 16-Sep-2026
Team India Selection Live: एशियाड से टकराएगा शेड्यूल
एशियाई खेलों में पुरुष क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन 24 सितंबर से तीन अक्तूबर तक होगा। इनकी तारीखें वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाले तीनों वनडे से सीधे टकरा रही हैं। ऐसे में एशियाई खेलों के लिए चुने गए श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, जसप्रीत बुमराह समेत कई नियमित सफेद गेंद के खिलाड़ियों के वनडे सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं रहने की उम्मीद है। इस स्थिति में चयनकर्ताओं को विकल्पों पर विचार करना पड़ सकता है।11:28 AM, 16-Sep-2026