एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में विराट कोहली दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रनआउट हुए और अपने शतक से चूक गए। वे यहां पहली पारी में शानदार फॉर्म में नजर आ रहे थे और शतक की तरफ बढ़ रहे थे, लेकिन उप-कप्तान अजिंक्य रहाणे की एक गलती की वजह से उन्हें अपना विकेट गंवाना पड़ा।
VIDEO: रहाणे की यह गलती पड़ी पूरी टीम इंडिया पर भारी, एक चूक से पलटा मैच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल लियोन के 77वें ओवर की आखिरी गेंद पर रहाणे ने मिड ऑफ के फील्डर की तरफ हल्के हाथों से शॉट खेला और एक रन का इशारा किया, हालांकि उसके बाद तुरंत ही रहाणे ने रन लेने से इनकार कर दिया और तेजी से आते फील्डर को देखकर पीछे हट गए। उधर दूसरी छोर पर मौजूद विराट ने तेज दौड़ लगा दी लेकिन जब तक वे पीछे हटते लियोन ने उन्हें रनआउट कर दिया।
Critical moment in the series? pic.twitter.com/fhuvIzfBSC
— ICC (@ICC) December 17, 2020
आउट होने के बाद विराट निराश दिखे और रहाणे को देखकर अपनी नाराजगी जताई, उधर उप-कप्तान ने भी उनसे माफी मांगी लेकिन तब तक भारत को एक बड़ा नुकसान हो चुका था। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कप्तान कोहली के आउट होने के बाद टीम ने 12 ओवर में 45 रन जोड़े और दो अहम विकेट भी गंवाए।
विराट के आउट होने के बाद खुद रहाणे भी अधिक रन नहीं जोड़ पाए और आठ रन के अंतराल पर 42 रन के स्कोर पर स्टार्क की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए।