फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जूनियर तेंदुलकर ने शुरू की टीम इंडिया में सिलेक्शन की तैयारी, 'विराट ब्रिगेड' संग किया अभ्यास

Tue, 26 Jun 2018 04:35 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 26 Jun 2018 04:35 PM IST
विज्ञापन
arjun tendulkar practice with team india in england
ravi shastri and arjun tendulkar

भारतीय क्रिकेटरों ने सोमवार को इंग्लैंड में अपने पहले अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया। अभ्यास के दौरान दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर ने कोहली एंड कंपनी के बल्लेबाजों को गेंदबाजी की। चीफ कोच रवि शास्त्री ने 18 वर्षीय बाएं हाथ के तेज गेंदबाज को कुछ महत्वपूर्ण टिप्स भी दिए।

arjun tendulkar practice with team india in england
ARJUN TENDULKAR

अर्जुन पहले भी टीम इंडिया के साथ अभ्यास करते रहे हैं। पिछले वर्ष उन्होंने इंग्लैंड टेस्ट टीम के अभ्यास सत्र में भी गेंदबाजी की थी। अर्जुन का चयन जुलाई में श्रीलंका का दौरा करने वाली भारतीय अंडर-19 टीम में हो चुका है। अर्जुन श्रीलंका दौरे में सिर्फ दो चार दिन मैचों में हिस्सा लेंगे।

arjun tendulkar practice with team india in england
अर्जुन तेंदुलकर

वह पांच मैचों की वनडे सीरीज में शामिल नहीं हैं। अर्जुन को जल्द ही स्वदेश लौटना है क्योंकि श्रीलंका दौरे से पहले वह नेशनल क्रिकेट अकादमी में डब्ल्यूवी रमन और सनत कुमार के मार्गदर्शन में अंडर-19 शिविर में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
arjun tendulkar practice with team india in england
arjun tendulkar - फोटो : File

बता दें कि विदेशी पिच पर टीम इंडिया के साथ अर्जुन की यह पहली प्रैक्टिस है। हालांकि इस पहले भारतीय मैदानों पर टीम इंडिया के कई खिलाड़ियों के साथ प्रैक्टिस कर चुके हैं। पिछले साल उन्होंने अभ्यास के दौरान विराट कोहली के सामने गेंदबाजी की थी।

विज्ञापन
arjun tendulkar practice with team india in england
arjun tendulkar

विदेशी मैदान पर पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेटरों के साथ प्रैक्टिस करने से अर्जुन को काफी फायदा होगा। इससे उन्हें कई तरह की नई चीजें सीखने को मिलेंगी। अर्जुन ने अभ्यास में रवि शास्त्री के साथ-साथ बॉलिंग कोच भारत अरुण से भी कई चीजें सीखी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed