{"_id":"5b31ac8d4f1c1b95598b617f","slug":"sachin-tendulkar-says-team-india-has-strongest-bowling-attack-so-far-on-england-tour","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सावधान हो जाएं अंग्रेज, टीम इंडिया लेकर आई अब तक का सबसे मजबूत बॉलिंग अटैक","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सावधान हो जाएं अंग्रेज, टीम इंडिया लेकर आई अब तक का सबसे मजबूत बॉलिंग अटैक
Tue, 26 Jun 2018 12:06 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 26 Jun 2018 12:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
dhoni and kohli
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आयरलैंड-इंग्लैंड के खिलाफ आगामी सीरीज के लिए टीम इंडिया ने कमर कस ली है। इस दौरे पर टीम इंडिया को आयरलैंड के खिलाफ दो टी-20 मैच और इंग्लैंड के साथ तीन टी-20 समेत तीन वनडे और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। टीम इंडिया अपना पहला मैच आयरलैंड के साथ 27 जून को खेलेगी, वहीं आखिरी मैच 7 सितंबर को शुरू होगा, जो 11 सितंबर तक चलेगा।
2 of 5
सचिन तेंदुलकर
इसी बीच क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया की मजबूती को लेकर बयान दिया है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का कहना है कि टीम इंडिया सालों बाद सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाजी आक्रमण के साथ विदेशी मैदान पर उतरेगा।
3 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : File
सचिन तेंदुलकर ने कहा कि उनके दो दशक से भी ज्यादा के अंतरराष्टीय करियर में उन्होंने ऐसा बॉलिंग अटैक नहीं देखा है। अगर इंग्लिश बल्लेबाजी ने इस टीम को जरा भी हल्के में लेने की कोशिश की तो उन्हें गलत खामियाजा भुगतना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
इंग्लैंड टीम
बेशक भारत इस दौरे पर अपना पहला मैच 27 जून को आयरलैंड के साथ खेलेगा, लेकिन सभी की नजरें एक अगस्त से बर्मिंघम में शुरू हो रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज पर टिकी हैं। तेंदुलकर ने कहा कि भारत के पास कुछ अच्छे तेज गेंदबाज रहे हैं, लेकिन इतनी विविधता वाला आक्रमण उसके पास कभी नहीं रहा।
विज्ञापन
5 of 5
team india bowlers
तेंदुलकर ने सभी गेंदबाजों की विशेषता का जिक्र करते हुए कहा टीम इंडिया के पास एक स्विंग गेंदबाज (भुवनेश्वर कुमार), एक लंबा गेंदबाज (इशांत शर्मा), सटीक गेंदबाज (जसप्रीत बुमराह) और असल मायने में तेज गेंदबाज (उमेश यादव) है। इसके अलावा टीम का स्पिन डिपार्टमेंट भी कमाल का है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।