बाउट स्टाइल हो या वन साइड आई व फेस या फिर हो हनी स्माइल, हर पिक में दिखना है स्टाइल आइकन, हॉट एंड सेक्सी। आपको जानकर ताज्जुब होगा कि आजकल यूथ महज सेल्फी में खूबसूरत दिखने की चाहत में कॉस्मेटिक सर्जरी करा रहे हैं। हर फोटो में ज्यादा से ज्यादा लाइक और कमेंट मिले, इसके लिए कॉस्मेटिक सर्जरी के तहत अपने गालों पर डिंपल्स बनवा रहे हैं।
ऐसी सर्जरी करवाने के लिए दिल्ली-एनसीआर समेत दूसरे शहरों से लोग गुरुग्राम के स्पेशलिस्ट और डॉक्टरों के पास पहुंच रहे हैं। बीते एक वर्ष में शहर के पांच बड़े अस्पतालों के कॉस्मेटिक एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग द्वारा 769 युवाओं ने सर्जरी करवाई है। इसके अलावा अन्य कॉस्मेटिक एंड प्लास्टिक सर्जन व विशेषज्ञों के आंकड़ों को मिलाएं तो यह आंकड़ा 4000 से अधिक पहुंचता है।
3 of 5
file photo
- फोटो : अमर उजाला
बहुत खास ये भी है कि यंग ब्रिगेड सेल्फी व कॉरपोरेट प्रतिस्पर्धा में और बेहतर दिखने के लिए डिंपल्स बनवाने या अपने लुक को चेंज करने के लिए अच्छी खासी रकम खर्च कर रहे हैं। लुक को और चार्मिंग बनाने के लिउ 18 से 30 वर्ष तक की लड़कियां नाक व लिप सर्जरी के साथ फेस लिफ्ट भी करा रही हैं। इस ट्रेंड के लिए दस हजार से तीन लाख रुपये तक खर्च किए जा रहे हैं। हालांकि, अलग-अलग सर्जरी के आधार पर अलग-अलग अस्पतालों में डिफरेंट फीस रखी गई है।
4 of 5
कॉस्मेटिक सर्जरी के लिए डिसकस करते डॉ.राकेश खजांची और डा. विपूल नंदा।
- फोटो : अमर उजाला
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ने 273 सर्जरी की है। इनमें नाक की सर्जरी और लेजर रि-सरफेसिंग सबसे अधिक है। मेदांता अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के चेयरमैन डॉ. राकेश के. खजांची कहते हैं कि आज के यूथ फोटो को लेकर ज्यादा अलर्ट रहते हैं। वहीं, सेक्टर-44 के फोर्टिस अस्पताल के कॉस्मेटिक सर्जरी विभाग के डायरेक्टर डॉ. अजय कश्यप कहते हैं कि हर दिन दो से तीन मरीजों की सर्जरी हो रही है।
आर्टेमिस अस्पताल ने बीते वर्ष 500 से अधिक युवाओं की सर्जरी कर उनके चेहरे में बदलाव किया है। अस्पताल के कॉस्मेटियोलॉजी एंड प्लास्टिक सर्जरी विभाग के प्रमुख डॉ. विपुल नंदा का कहना है कि इंस्टाग्राम और फेसबुक पर अपनी फोटो के लाइक्स बढ़ाने के लिए आज का यूथ अपने लुक्स पर इस कदर ध्यान दे रहा है कि उसके लिए अपने नाक, आंख, होंठ और चेहरे के अन्य भागों को भी ऑपरेट करवाने पहुंच जाते हैं।