{"_id":"5eccbf1d154b534f3d2761f3","slug":"people-are-spending-their-time-in-photography-and-cooking-during-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन को इन्होंने बनाया एक अवसर और पूरे कर रहे हैं अपने ये खास शौक, तस्वीरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन को इन्होंने बनाया एक अवसर और पूरे कर रहे हैं अपने ये खास शौक, तस्वीरें
Tue, 26 May 2020 06:17 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 26 May 2020 06:17 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वस्थ सांसों के लिए हरियाली बहुत जरूरी है। खाली वक्त में क्यों न घर को हरियाली से भर दें। इसी मकसद को लेकर लोग लॉकडाउन में अपना वक्त पेड़-पौधों के साथ,बिता रहे हैं। कुछ लोग कुकिंग व फोटोग्राफी करके भी अपना समय बिता रहे हैं। इस वक्त को एक अवसर की तरह लेने वाले अपने शौक को पूरा कर रहे हैं।
कोमल गुप्ता
- फोटो : अमर उजाला
मेरा नाम कोमल गुप्ता है। मैं आशियाना में रहती हूं। मुझे कुकिंग में नई-नई रेसिपी बनाना पसंद है। यूट्यूब पर रेसिपी देखती हूं, फिर उसे बनाती हूं। लॉकडाउन में यही कर रही हूं।
शिल्पी
- फोटो : अमर उजाला
मैं शिल्पी श्रीवास्तव, कनौसी मानक नगर में रहती हूं और श्रीरामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी में काम करती हूं। मुझे कुकिंग का बहुत शौक है। लॉकडाउन में नई-नई रेसिपी बना रही हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
शंकर अतुल
- फोटो : अमर उजाला
मेरा नाम शंकर अतुल है। मैं एक एक्टर हूं। मुझे फोटो खींचने का बहुत शौक है और लॉकडाउन में अपने इसी शौक को पूरा कर रहा हूं।
विज्ञापन
मंजू रावत
- फोटो : अमर उजाला
मेरा नाम मंजू रावत है। मैं डांस, पेंटिंग और बागवानी में वक्त बिता रही हूं। पुराने कपड़ों व सीमेंट की मदद से छोटे गमले व पॉट तैयार किए हैं। कैनवास व बोतलों पर भी पेंटिंग बनाई है।