{"_id":"5aabce6c4f1c1b8e778b5e51","slug":"bjp-workers-alleged-to-member-of-parliament","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सपा नेताअाें के इशाराें पर काम करते है भाजपा के कुछ विधायक, जानिए क्या है पूरा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेताअाें के इशाराें पर काम करते है भाजपा के कुछ विधायक, जानिए क्या है पूरा मामला
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
Updated Sat, 17 Mar 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
डेमाे पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष के सामने कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा के कई नेताअाें ने भी अपने दर्द बयां किये। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पार्टी में उन लोगों बात नहीं सुनी जाती है। इतना ही नहीं कुछ विधायक ताे सपा नेताअाें के इशाराें पर काम करते हैं।
सीएम याेगी अादित्यनाथ
प्रदेश अध्यक्ष से कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता उन लोगों के पास राशनकार्ड आदि की समस्याएं लेकर आती है, वे जनप्रतिनिधियों से कहते हैं, लेकिन वह लोग भी ध्यान नहीं देते। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कुछ जनप्रितिनिधियों के पास दूसरे दलों के लोगों की जमात है। उनके काम भी हो रहे हैं, जबकि उनकी जनप्रतिनिधि सुन नहीं रहे हैं।
अखिलेश यादव एवं सीएम याेगी अादित्यनाथ
पार्टी में कई बाहरी लोग दिखने लगे हैं, जिन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। एक भाजपा नेता ने कहा कि कुछ सपा नेता कुछ विधायकों के मुंह लगे है। जिनके कहने पर भाजपा नेता काम करते है, लेकिन कार्यकर्ताओं की कोई सुनने वाला नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिलेश यादव एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो अधिकारी सुन नहीं रहे हैं, वह ज्यादा दिन तक टिकने वाले नहीं हैं। सूत्रों की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से डाक बंगले में आकर शिकायतें देने को कहा, जिस पर देर शाम तक डाक बंगले में कार्यकर्ताओं ने लिखित शिकायतें दीं। एक कार्यकर्ता ने शिकायती पत्र देकर जिलाध्यक्ष पर कई आरोप लगाए है।