कई बार जीवन में घटी घटना जीवन को नया मोड़ और दिशा दे देती है। कुछ ऐसी ही कहानी है हरियाणा के करनाल के गांव फफड़ाना के रहने वाले सतीश कुमार की। सतीश की जिंदगी एक सांप ने पूरी तरह से बदल दी। दरअसल सतीश जब सातवीं कक्षा में था तो उसे सांप ने काट लिया। इलाज से सतीश की जान तो बच गई लेकिन तब से उसकी जिंदगी एकदम बदल गई।
तस्वीरें, सांप ने बदल दी जिंदगी और वो बन गया Snake Man?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्नेक मैन सतीश 1998 से लेकर अब तक हरियाणा में पाई जाने वाली सभी प्रजातियां की सांपों समेत 9 हजार के करीब सांप पकड़ चुका है। बकौल सतीश वह प्रदेशभर में सांप पकड़ने के लिए जाता है और सांप पकड़ने के बाद वाइल्डलाइफ अधिकारियों की सहायता से उन्हें जंगल में छोड़ देता है।
लोगों तक पहुंचने के लिए सतीश ने रोचक तरीका अपनाया है। उसने करनाल और पानीपत की हर नाई की दुकान पर अपना मोबाइल नंबर लिखकर पोस्टर लगा रखा है। प्रदेश में कोई भी उसे फोन कर उसकी संवाए ले सकता है, सतीश ये सेवाएं फ्री में देता है। अभी हाल ही में स्नेक मैन सतीश को सांप पकड़ने के लिए स्पेशल ग्लब्स दिए गए हैं।
सतीश के मुताबिक इसके बाद से ही उसे सांपों के बारे में जानकारी हासिल करने का जुनून सवार हो गया। उसने सांप पकड़ने के लिए पुणे से विशेष ट्रेनिंग भी ली है। साथ ही अमेरिका से सांप पकड़ने के लिए विशेष दस्ताने भी मंगवाए हुए हैं। सतीश ने बताया कि वह अब तक करीब 10 हजार से ज्यादा सांप पकड़ चुका है। जिसमें पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, दिल्ली व राजस्थान में पिछले 17 सालों से यह सेवा कार्य जारी है।