{"_id":"6ad3bd49494fbf5a440534b6","slug":"four-vehicles-collided-on-the-highway-after-sudden-braking-lives-were-saved-by-airbags-karnal-news-c-18-knl1018-1014828-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnal News: अचानक ब्रेक लगने से हाईवे पर 4 गाड़ी भिड़ीं, एयरबैग से बची जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karnal News: अचानक ब्रेक लगने से हाईवे पर 4 गाड़ी भिड़ीं, एयरबैग से बची जान
विज्ञापन
करनाल। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे पर शनिवार को आगे चल रहे वाहन के अचानक ब्रेक लगाने से चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं। टक्कर इतनी जोरदार थी कि गाजियाबाद से पंचकूला जा रही स्विफ्ट डिजायर टैक्सी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि टक्कर के दौरान टैक्सी के दोनों एयरबैग खुल गए जिससे उसमें सवार यात्रियों की जान बच गई। हादसे में कोई गंभीर घायल नहीं हुआ।
टैक्सी में सवार यात्री अमन ने बताया कि वह गाजियाबाद से पंचकूला जा रहे थे। नेशनल हाईवे पर उनके आगे चल रहे वाहन ने अचानक इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए। इससे पीछे चल रहे वाहन चालकों को संभलने का मौका नहीं मिला और एक के बाद एक चार गाड़ियां आपस में टकरा गईं।
टक्कर के कारण स्विफ्ट डिजायर टैक्सी का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी के दोनों मुख्य एयरबैग खुल गए। सड़क पर वाहनों के टूटे हुए पुर्जे और कांच बिखर गए। हादसे के बाद आगे चल रहे कुछ वाहन मौके से निकल गए। वहीं, दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों के सवारों ने राहत की सांस ली कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
विज्ञापन
हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित हुआ और वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ियों सड़क किनारे कराया। मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। - रोशन लाल, हाईवे ट्रैफिक प्रभारी