Lok Sabha Elections 2024; PM Narendra Modi Bastar visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को छत्तीसगढ़ में बस्तर की धरती से विपक्ष को चेताते हुए कहा कि कांग्रेसी उनका सिर फोड़ने की धमकी दे रहे हैं पर वो इन धमकियों से डरने वाले नहीं हैं। पीएम ने कहा कि एक रुपया भेजो और 15 पैसा मिले, वह जादू हमने बंद कर दिया है। वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस को लगा कि उसे लूटने का लाइसेंस मिला है। 2014 में बीजेपी की सरकार बनने के बाद हमने कांग्रेस की लूट का लाइसेंस ही कैंसिल कर दिया। जब कांग्रेस की दुकान बंद हो गई और लूटने का लाइसेंस चला गया तो वो मोदी को गाली दे रहे हैं।
2 of 10
मंच पर मौजूद पीएम मोदी, सीएम साय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पूर्व की भूपेश सरकार पर निशाना चाहते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार पर आज कड़ी कार्रवाई हो रही है। यहां की युवाओं को जिन्होंने धोखा दिया, उनकी तेजी से जांच चल रही है। ऐसे में वो नाराज होकर लाठी से मोदी का सिर फोड़ने की धमकी दे रहे हैं, लेकिन कांग्रेसी समझ लें मोदी इन धमकियों से नहीं डरता है। वह गरीबों का बेटा है और सिर ऊंचा करके चलता है। रामनवमी बहुत दूर नहीं है।
3 of 10
मंच से लोगों का अभिवादन करते पीएम मोदी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव का शंखनाद किया। भानपुरी के छोटे आमाबाल में चुनावी सभा में कांग्रेस पर जमकर बरसे। भ्रष्टाचार को लेकर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में बहुत ज्यादा करप्शन हुए। साल 2014 से पहले लाखों-करोड़ों के घोटाले हुए। दिल्ली से एक रुपये निकलता था और सिर्फ 15 पैसा ही गांव तक पहुंचता था। ये मैं नहीं कांग्रेस के ही प्रधानमंत्री ने कहा था। सवाल खड़ा करते हुए पूछा कि वो कौन सा पंजा था जो 85 पैसे मार लेता था। अब हमने इस कुंजी को ही बंद कर दिया है। चुनाव में कांग्रेसी भ्रष्टाचारी बचाओ रैली निकाल रहे हैं पर वो समझ लें भ्रष्टाचारियों को जेल जाना ही पड़ेगा, ये मोदी की गारंटी है।
4 of 10
मंच से लोगों का अभिवादन करते पीएम मोदी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उन्होंने कहा कि इस बार अयोध्या में हमारे रामलला टेंट में नहीं बल्कि मंदिर में दर्शन देंगे। 500 साल बाद यह सपना पूरा हुआ तो सबसे अधिक खुशी प्रभु श्रीराम के ननिहाल छत्तीसगढ़ को हुआ, लेकिन कांग्रेसी और इंडी गठबंधन राम मंदिर बनने से बहुत नाराज है। कांग्रेस के शाही परिवार ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के न्योता ठुकराने को जिन कांग्रेसियों ने गलत बताया, उन्हें पार्टी से निकाल दिया गया। इससे साबित होता है कि कांग्रेस तुष्टीकरण के लिए किसी भी हद को पार कर सकती है। कांग्रेस ने जो घोषणा पत्र बनाया है, उसमें भी मुस्लिम लीग की छाप है।
5 of 10
मंच पर लोगों का अभिवादन करते पीएम मोदी, सीएम साय, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए पीएम ने कहा कि आजादी के बाद दर्शकों तक कांग्रेस की सरकारों ने विकास को नजरअंदाज किया। गरीबों की चिंता नहीं की। कभी महंगाई का मतलब ही नहीं समझा। साल 2014 में गरीब के इस बेटे को देश की सेवा का अवसर मिला। घर और दवा नहीं होने पर गरीबों पर क्या बितती है वो मैं समझता हूं, इसलिए जब तक गरीबी दूर नहीं करूंगा, मैं चैन से नहीं बैठूंगा। दावा करते हुए कहा कि आज भाजपा सरकार की वजह से ही 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर निकले हैं।