Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Chhattisgarhi Language Day: 14 literary works unveiled, five litterateurs honored

छत्तीसगढ़ी भाषा दिवस: 14 साहित्यिक कृतियों का विमोचन, पांच साहित्यकार सम्मानित, ओपी बोले- बोली-भाषा हमारी पहचान

Sat, 28 Nov 2026 08:04 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 28 Nov 2026 08:04 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ की अस्मिता, लोक संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और जनभावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव को समर्पित राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह आज राजधानी रायपुर में हुआ। संस्कृति विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा सिविल लाइंस स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया गया।

विज्ञापन
Chhattisgarhi Language Day: 14 literary works unveiled, five litterateurs honored
वित्त मंत्री ओपी चौधरी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ की अस्मिता, लोक संस्कृति, समृद्ध परंपराओं और जनभावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव को समर्पित राज्य स्तरीय छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस समारोह आज राजधानी रायपुर में हुआ। संस्कृति विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा सिविल लाइंस स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में आयोजित समारोह में छत्तीसगढ़ी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया गया। साहित्यिक कृतियों के विमोचन, छत्तीसगढ़ी लघु फिल्म के लोकार्पण, साहित्यकारों के सम्मान, साहित्यिक परिचर्चा और कवि सम्मेलन से सुसज्जित यह आयोजन छत्तीसगढ़ी भाषा की समृद्ध साहित्यिक परंपरा, सांस्कृतिक चेतना और भाषायी स्वाभिमान का साक्षी बना।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री  राजेश अग्रवाल ने वीडियो संदेश के माध्यम से समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा के अधिकाधिक उपयोग तथा नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का आह्वान किया।
विज्ञापन



छत्तीसगढ़ी भाषा के मान-सम्मान को और बढ़ाने का लें संकल्प: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी सांस्कृतिक विरासत और स्वाभिमान का प्रतीक है। हमारे लोकगीतों, लोककथाओं, तीज-त्योहारों और परंपराओं में छत्तीसगढ़ी की मिठास और आत्मीयता झलकती है। छत्तीसगढ़ी भाषा पीढ़ियों से हमारी संस्कृति और जीवन मूल्यों को सहेजते हुए हमें अपनी जड़ों से जोड़े हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि हमारी स्थानीय बोली-भाषाएं हमारी सांस्कृतिक समृद्धि और गौरवशाली विरासत की पहचान हैं। इनका संरक्षण, संवर्धन और मान बढ़ाना हम सभी की जिम्मेदारी है। बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा उनकी स्थानीय बोली-भाषा में होने से उनकी सीखने की क्षमता, बौद्धिक विकास, आत्मविश्वास और मौलिक प्रतिभा को बढ़ावा मिलता है। हमें अपनी भाषा और संस्कृति पर गर्व करते हुए आने वाली पीढ़ियों को इनसे जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए। वित्त मंत्री ने आज रायपुर के न्यू सर्किट हाउस स्थित कन्वेंशन हॉल में छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने छत्तीसगढ़ सहित देश-दुनिया के विभिन्न हिस्सों में निवासरत छत्तीसगढ़िया भाई-बहनों को राजभाषा दिवस की गाड़ा-गाड़ा बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। समारोह में स्कूल शिक्षा मंत्री श्री गजेन्द्र यादव भी शामिल हुए।

इस अवसर पर वित्त मंत्री चौधरी ने पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में सिक्किम की विभिन्न भाषाओं में प्रकाशित समाचार पत्रों, बस्तरिया पत्र-पत्रिकाओं तथा छत्तीसगढ़ के समृद्ध साहित्य को देखने और समझने का अवसर मिला। समारोह में साहित्यकारों को सम्मानित किया गया तथा 14 लेखक-लेखिकाओं की पुस्तकों का विमोचन हुआ। श्री चौधरी ने सम्मानित साहित्यकारों और रचनाकारों को बधाई देते हुए छत्तीसगढ़ी भाषा एवं साहित्य के संवर्धन के लिए निरंतर कार्य करते रहने की शुभकामनाएं दीं।



घर-परिवार और कामकाज में बेहिचक करें मातृभाषा का उपयोग
संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा कि छत्तीसगढ़ी केवल एक बोली या भाषा नहीं है, बल्कि यह हमारे पूर्वजों का आशीर्वाद, हमारी लोक संस्कृति की पहचान और हमारे हृदय से जुड़ी एक भावनात्मक डोर है। जब किसी दूसरे प्रदेश में हमें अपनी छत्तीसगढ़ी भाषा सुनने को मिलती है, तो हमारा मन आनंद से भर उठता है। ऐसा लगता है, मानो हम अपने गांव और घर के आंगन में आ गए हों। यही अपनी मातृभाषा के प्रति हमारे आत्मीय जुड़ाव की विशेषता है। मंत्री  अग्रवाल ने कहा कि राजभाषा दिवस के इस विशेष अवसर पर हम सभी संकल्प लें कि अपने बच्चों को भी छत्तीसगढ़ी भाषा सिखाएंगे, अपने घर-परिवार और दैनिक कामकाज में बिना किसी संकोच के छत्तीसगढ़ी बोलेंगे तथा अपनी मातृभाषा के संरक्षण, संवर्धन और प्रचार-प्रसार में सक्रिय योगदान देंगे। उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed