फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रामलला दर्शन के लिए छत्तीसगढ़ से रवाना हुए 850 श्रद्धालु: सीएम साय ने आस्था स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी

Tue, 05 Mar 2024 12:01 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 05 Mar 2024 12:01 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के राम भक्तों को रामलला के दर्शन कराने छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हो गई है। आज बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।

विज्ञापन
850 devotees left from Chhattisgarh for Ramlala darshan: CM Saay flags off Aastha special train
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आस्था स्पेशल ट्रेन को दिखाई हरी झंडी - फोटो : अमर उजाला
छत्तीसगढ़ के राम भक्तों को रामलला के दर्शन कराने छत्तीसगढ़ से अयोध्या के लिए आस्था स्पेशल ट्रेन रवाना हो गई है। आज बुधवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रायपुर रेलवे स्टेशन में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है।
850 devotees left from Chhattisgarh for Ramlala darshan: CM Saay flags off Aastha special train
श्री राम के नारों से गूंजा रायपुर रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर रेलवे स्टेशन जय श्री राम के नारों से गूंज उठा। ढोल नगाड़े बजाये गए। इस विशेष ट्रेन में रायपुर संभाग के सभी पांच जिलों के 850 श्रद्धालुओं रवाना किया गया है।
850 devotees left from Chhattisgarh for Ramlala darshan: CM Saay flags off Aastha special train
रामलला दर्शन के लिए रवाना होते श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
12 कोच वाली इस ट्रेन में एक बार में छत्तीसगढ़ के करीब 850 श्रद्धालु श्री रामलला के दर्शन करने अयोध्या जा सकेंगे। रामलला दर्शन योजना के तहत श्रद्धालुओं को पूरा पैकेज मिलेगा, जिसमें छत्तीसगढ़ से अयोध्या जाने, वहां रहने की व्यवस्था, मंदिर दर्शन, नाश्ते और खाने की भी व्यवस्था रहेगी। इस ट्रेन में टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मी और चिकित्सकों का दल भी मौजूद रहेगा। आने वाले समय में अयोध्या के साथ-साथ इस ट्रेन के माध्यम से काशी में भगवान विश्वनाथ के दर्शन और प्रयागराज तीर्थ भ्रमण की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
850 devotees left from Chhattisgarh for Ramlala darshan: CM Saay flags off Aastha special train
मुख्यमंत्री समेत मंत्री और विधायक रहे मौजूद - फोटो : अमर उजाला
इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ ही उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, मंत्री रामविचार नेताम, दयाल दास बघेल, विधायक मोती लाल साहू, अनुज शर्मा, राजेश मूणत समेत बीजेपी नेता और भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
850 devotees left from Chhattisgarh for Ramlala darshan: CM Saay flags off Aastha special train
रायपुर रेलवे स्थेशन को सजाया गया - फोटो : अमर उजाला
रायपुर रेलवे स्टेशन को सजाया गया है। लागों में काफी उत्साह है। बड़ी संख्या में छत्तीसगढ़ से लोग रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जा रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed