{"_id":"6b0ad39bd09e36480c0f2571","slug":"mathematics-will-change-after-delimitation-chhattisgarh-will-get-6-lok-sabha-and-45-new-assembly-seats-2026-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिसीमन के बाद बदलेगा सीटों का गणित: छत्तीसगढ़ को मिलेंगी 6 लोकसभा और 45 नई विधानसभा सीटें, ये होंगे अहम बदलाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिसीमन के बाद बदलेगा सीटों का गणित: छत्तीसगढ़ को मिलेंगी 6 लोकसभा और 45 नई विधानसभा सीटें, ये होंगे अहम बदलाव
Sat, 28 Nov 2026 06:47 PM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Sat, 28 Nov 2026 06:47 PM IST
सार
परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दे दी गई है। इसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ का विकास होगा। वहीं ज्यादा लोगों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दे दी गई है। इसको लेकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि इससे छत्तीसगढ़ का विकास होगा। वहीं ज्यादा लोगों को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
बता दें कि शुक्रवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में परिसीमन से जुड़े संविधान संशोधन विधेयक और महिला आरक्षण को लेकर प्रस्तावित बदलावों को मंजूरी दे दी गई है। इसके तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं की सीटों में 50 फीसदी तक वृद्धि का प्रावधान है।
विज्ञापन
2029 के लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। ऐसे में छत्तीसगढ़ में विधानसभा वर्तमान 90 सीटें बढ़कर 135 और लोकसभा की 11 सीटें बढ़कर 17 हो सकती हैं। इस तरह छत्तीसगढ़ को 45 नए विधायक और 6 अतिरिक्त सांसद मिल सकते हैं।
विज्ञापन
धान खरीदी पर सीएम ने कहा कि खरीदी की लगातार समीक्षा की जा रही है। धान खरीदी को लेकर किसी प्रकार का कोई संशय नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि धान खरीदी अच्छे से चल रही है और इसकी लगातार समीक्षा की जा रही है।
