Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   State Creator and Influencer Awards scam in CG, Bhupesh Baghel blame on CG GOVT

'स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड में बड़ा घोटाला': भूपेश बघेल बोले-जिसे बताया निजी आयोजन, वह निकला सरकारी

Sat, 28 Nov 2026 09:23 PM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Sat, 28 Nov 2026 09:23 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि परिसीमन के लिए विशेष सत्र देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। भाजपा का चरित्र अलोकतांत्रिक हो गया है। पहले भाजपा का नारा ‘400 पार’ था। देश की जनता ने उसे विफल कर दिया। अब 850 सीटों तक लोकसभा का विस्तार करके ये हमेशा के लिए सत्ता अपने हाथों में रखना चाहते हैं। 

विज्ञापन
State Creator and Influencer Awards scam in CG, Bhupesh Baghel blame on CG GOVT
प्रेस कॉन्फ्रेंस लेते पूर्व सीएम भूपेश बघेल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 25 नवंबर को रायपुर के एक निजी होटल में हुए ‘स्टेट क्रिएटर एंड इन्फ्लुएंसर अवॉर्ड्स’ को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि इस आयोजन को निजी बताया गया, बाद में वह आयोजन सरकारी निकला। इस कार्यक्रम में प्रदेशभर से कंटेंट क्रिएटर और इंफ्लुएंसर को बुलाया गया था। अवार्ड कार्यक्रम की इनाम राशि 10 लाख रुपये रखी गई थी। कार्यक्रम ख़त्म होने के बाद सोशल मीडिया में अचानक से कंटेंट क्रिएटर और इंफ्लुएंसर का गुस्सा दिखाई दिया। उन्होंने वीडियो बनाकर डाले और सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए। हमने भी सोशल मीडिया पर उसे शेयर किया। 

विज्ञापन




कंटेंट क्रिएटर और इंफ्लुएंसर के आरोप 

  • कार्यक्रम के लिए बनाई गई वेबसाइट पर जिन लोगों को अधिक वोट मिले, उन्हें अवार्ड न देकर किसी और को अवार्ड दिए गए
  • ऐसे लोगों को अवार्ड दिए गए जिन्होंने वोटिंग में भाग ही नहीं लिया था
  • किसी और के वोट किसी और को ट्रांसफर करके “वोट चोरी” की गई
  • इनाम की यह राशि अपने चहेते लोगों में बांट दी गई
  • छत्तीसगढ़ के इस कार्यक्रम में उड़ीसा और दिल्ली सहित बाहर से लोगों को बुलाकर शामिल किया गया और उन्हें अवार्ड दिया गया
  • विज्ञापन



वेबसाइट हटाई क्यों गई?: भूपेश बघेल
उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के बाद एक पीआर एजेंसी ने जनसंपर्क विभाग की ओर से बनाई प्रेस रिलीज को आगे कर कहा कि यह आयोजन सरकारी नहीं बल्की निजी कार्यक्रम था। इसमें कहा  गया कि यह आयोजन कार्यक्रम पूर्णतः निजी था। इसके लिए छत्तीसगढ़ शासन से कोई वित्तीय सहयोग नहीं लिया गया। कार्यक्रम में सहयोगी के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के प्रतीक चिह्न का उपयोग किया गया था । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को युवाओं से संवाद के लिए आमंत्रित किया गया था। पुरस्कारों के लिए हमारी कंपनी ने पारदर्शी चयन प्रक्रिया अपनाई थी, जिसका विवरण आयोजन की आधिकारिक वेबसाइट innovatecg.in पर पहले से प्रकाशित किया गया था। मतदान और चयन प्रक्रिया से संबंधित जानकारी भी वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई थी। विजेताओं को उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए बैंक विवरण के आधार पर पुरस्कार राशि का भुगतान कर दिया गया है। यह वेबसाइट कल रात के अंधेरे में हटा ली गई। यह वही वेबसाइट है जिस पर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आवेदन आमंत्रित हुए थे। इसी पर वोटिंग हुई थी और इसी पर वोटिंग के परिणाम दिखाई दे रहे थे। लेकिन यह वेबसाइट हटाई क्यों गई? क्योंकि जल्दबाज़ी में इस बड़े घोटाले को ढकने के लिए प्रेस रिलीज़ के ज़रिए निजी कार्यक्रम तो बता दिया गया लेकिन यह देखना भूल गए कि जिस वेबसाइट का जिक्र उन्होंने किया है उस पर तो छत्तीसगढ़ सरकार लिखा हुआ है। यह वेबसाइट इस बात की पुष्टि करती है कि यह वेबसाइट भी सरकारी है और आयोजन भी सरकारी।

विज्ञापन
विज्ञापन

 


कांग्रेस ने उठाये सवाल 
1. यह पहली बार हो रहा है कि सवाल सरकार से किया गया और जवाब किसी निजी एजेंसी से दिलवाया गया
2. हमारा सवाल सरकार से है कि सरकार बताए कि क्या यह कार्यक्रम सरकारी था या किसी निजी एजेंसी का कार्यक्रम?
3. सरकार बताए कि इस कार्यक्रम के लिए सरकार ने कोई राशि दी है या नहीं? अगर दी है तो किस मद से दी है?
4. एजेंसी की प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह कार्यक्रम निजी था लेकिन मैं आपको सबूत देता हूँ जहाँ मुख्यमंत्री का विभाग जनसंपर्क विभाग इसे स्वयं “सुशासन सरकार की विशेष पहल” लिखकर प्रचारित कर रहा था, तो मुख्यमंत्री स्पष्ट करें कि आपका विभाग झूठ बोल रहा था या यह एजेंसी झूठ बोल रही है?
5. अगर यह कार्यक्रम निजी था तो मुख्यमंत्री जी के जो चेक अवार्ड में दिए उन पर छत्तीसगढ़ शासन का चिह्न और गवर्नमेंट ऑफ छत्तीसगढ़ क्यों लिखा है?



परिसीमन के लिए विशेष सत्र देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि परिसीमन के लिए विशेष सत्र देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था के खिलाफ है। भाजपा का चरित्र अलोकतांत्रिक हो गया है। पहले भाजपा का नारा ‘400 पार’ था। देश की जनता ने उसे विफल कर दिया। अब 850 सीटों तक लोकसभा का विस्तार करके ये हमेशा के लिए सत्ता अपने हाथों में रखना चाहते हैं। इनका उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करना नहीं, बल्कि पूरी सत्ता अपने हाथों में केंद्रित करना है। सरकार विशेष सत्र में जो बिल लाना चाहती है उस बिल में एससी/एसटी यानी अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के हितों का ध्यान नहीं रखा गया है। संविधान का आर्टिकल 330 कहता है कि एससी/एसटी के लिए उनकी जनसंख्या के अनुपात में सीटें आरक्षित होनी चाहिए।



पूर्व सीएम बघेल ने दागे सवाल 

  1. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जब नया जनगणना होने वाला है, तो उसके आंकड़ों का इंतज़ार क्यों नहीं किया जा रहा है? नया जनगणना के अनुसार एससी/एसटी की जनसंख्या के अनुपात में उनकी सीटें निर्धारित होनी चाहिए। हमारा सवाल है कि सरकार अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को उनकी आबादी के अनुसार उनका उचित  शेयर देने से क्यों बच रही है?
  2. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि जिस चुनाव आयोग पर 10 करोड़ से ज्यादा लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, उसी चुनाव आयोग को परिसीमन की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है, जो स्वीकार नहीं है। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की निष्पक्षता पर पहले से ही गंभीर सवाल हैं। अगर उन्हीं की देखरेख में परिसीमन होगा, तो उसकी निष्पक्षता की क्या गारंटी है?
  3. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि किस सीट को सामान्य बनाना है, किस सीट को रिजर्व बनाना है, कहां महिलाओं के लिए सीट आरक्षित करनी है, इन सभी महत्वपूर्ण फैसलों में चुनाव आयोग की भूमिका होगी। जब ‘वोट चोरी’ को लेकर ही इतने गंभीर आरोप हैं, तो ऐसे में परिसीमन की निष्पक्षता पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
  4. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि वर्तमान परिसीमन बिल का छोटे राज्यों को नुकसान होगा और बड़े राज्यों को फायदा होगा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed