फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शहर में घुसे हाथी ने युवक को कुचला: अंबिकापुर में ससुराल जाने के लिए निकला था, दोस्त ने भागकर बचाई जान

Sun, 22 Jan 2023 03:53 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Sun, 22 Jan 2023 03:53 PM IST
सार

डीएफओ पंकज कमल ने शव को देखकर हाथी द्वारा कुचलने की पुष्टि की है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि हाथी को खदेड़ने का प्रयास किया जा रहा है। वह शहर से अलग हटकर जंगल की ओर चला गया था, लेकिन रात को फिर लौट आया। 

विज्ञापन
elephant kills young man in chhattisgarh ambikapur city
हाथी के हमले में युवक की मौत के बाद एकत्र लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर शहर में जंगली हाथी ने शनिवार रात एक युवक को कुचलकर मार डाला। युवक अपने दोस्त के साथ ससुराल जाने के लिए निकला था। उसका दोस्त किसी तरह से जान बचाकर वहां से भागा। सुबह युवक का शव गाड़ाघाट बांसबाड़ी के पास पड़ा हुआ मिला। सूचना पर वनविभाग के अधिकारी एवं पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जंगली हाथी पिछले तीन दिनों से शहर के पास डेरा जमाए हुए है। अभी भी गाड़ाघाट के आगे लालमाटी के जंगल में मौजूद है। 



यह भी पढ़ें...शहर में जंगली हाथी: अंबिकापुर में दल से बिछड़कर वन विभाग की नर्सरी में डाला डेरा, ड्रोन से की जा रही निगरानी

elephant kills young man in chhattisgarh ambikapur city
हाथी के हमले में युवक की मौत हो गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शराब पी रहे थे तभी पहुंच गया हाथी
जानकारी के मुताबिक, गाड़ाघाट निवासी प्रकाश केरकेट्टा (32) पुत्र रामलाल शनिवार रात अपने एक दोस्त के साथ बाइक पर ससुराल कोरबा के मोरगा जाने के लिए निकला था। दोनों रास्ते में ही गाड़ाघाट स्थित दुकान से शराब खरीदने के बार पीने के लिए बांसबाड़ी के पास चले गए। वहां दोनों ने शराब पी। इस बीच जंगली हाथी पहुंच गया। नशे प्रकाश केरकेट्टा भाग नहीं पाया और उसे हाथी ने कुचल दिया। घटना की जानकारी अगले दिन रविवार सुबह वन विभाग को मिली। 

elephant kills young man in chhattisgarh ambikapur city
ड्रोन से हाथी की निगरानी की जा रही है, फिर भी हमला कर दिया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

साथी ने बताई रात की घटना
प्रकाश केरकेट्टा के साथ निकले युवक ने बताया कि दोनों ने रात को बांसबाड़ी में शराब पी थी। इस दौरान हाथी पहुंच गया तो दोनों भागने लगे। हाथी ने उन्हें दौड़ाया और एक गड्ढे में हाथी गिर गया था। इसका फायदा उठाकर वह भाग निकला, लेकिन प्रकाश ज्यादा नशे की हालत में होने के कारण नहीं भाग पाया और उसे हाथी ने कुचल दिया। डीएफओ पंकज कमल ने शव को देखकर हाथी द्वारा कुचलने की पुष्टि की है। शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
elephant kills young man in chhattisgarh ambikapur city
घूमता हाथी - फोटो : अमर उजाला

तीन दिनों से शहर सीमा के पास डटा है हाथी
तीन दिन पहले 19 जनवरी की सुबह कल्याणपुर के जंगल से भटकते हुए हाथी शहर की सीमा में आ गया था। सरगवां में हाथी ने एक निजी फार्म के वाउंड्रीवाल और संजय पार्क के पास स्थित सीसीएफ के बंगले का आहाता तोड़ दिया था। बांसबाड़ी से होकर हाथी तकिया और गाड़ाघाट के जंगलों में चला गया था। ड्रोन से हाथी की निगरानी वनविभाग कर रहा था। कल हाथी को लालमाटी की ओर खदेड़ दिया गया था। रात को हाथी कब वापस आया, इसकी जानकारी वनविभाग के अधिकारी नहीं दे पा रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed