फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Ambikapur News ›   wild elephant reached near chhattisgarh ambikapur city

शहर में जंगली हाथी: अंबिकापुर में दल से बिछड़कर वन विभाग की नर्सरी में डाला डेरा, ड्रोन से की जा रही निगरानी

Thu, 19 Jan 2023 07:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Thu, 19 Jan 2023 07:30 PM IST
सार

डीएफओ पंकज कमल ने कहा कि वन विभाग की कोशिश है कि किसी तरह से हाथी को सुरक्षित आबादी क्षेत्र से बाहर निकाल लिया जाए। इस बीच मुनादी कराकर लोगों से दूर रहने के लिए कहा गया है। वनविभाग की कोशिश है कि बांकीडेम के रास्ते हाथी को चेंद्रा की ओर खदेड़ दिया जाए। 

विज्ञापन
wild elephant reached near chhattisgarh ambikapur city
अंबिकापुर शहर के पास पहुंचा हाथी। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दल से बिछड़ा हाथी गुरुवार को को शहर के नजदीक पहुंच गया है। दल से बिछड़ने के बाद हाथी सुबह सरगवां से होते हुए सीसीएफ बंगले के पास पहुंच गया। फिर हाथी दोपहर बाद तक शहर से लगे गाड़ाघाट क्षेत्र में वन विभाग की नर्सरी में मौजूद है। हाथी की निगरानी ड्रोन कैमरों से की जा रही है और उसको सुरक्षित क्षेत्र से निकालने की वन विभाग की कोशिशें जारी हैं। 

विज्ञापन




दो दिन पूर्व कल्याणपुर और सकालो के जंगलों में विचरण कर रहा हाथी गुरूवार सुबह शहर से लगे सरगवां में पहुंच गया। यहां कुछ मकानों की बाउंड्री तोड़ दी। फिर सीसीएफ बंगले के पास पहुंच गया। हाथी के पहुंचने की जानकारी मिलने पर हड़कंप मच गया। लोग भी हाथी को देखने पहुंचने लगे। इस पर वन विभाग और पुलिस टीम पहुंची और लोगों को वहां से दूर करने के लिए रूट डायवर्ट किया। 
विज्ञापन




हाथी तकिया से होते हुए गाड़ाघाट के नर्सरी में पहुंच गया, जहां डीएफओ के साथ पूरा वन अमला डटा हुआ है। हाथी पर नजर रखने के लिए वनविभाग ने ड्रोन कैमरे लगाए हैं। डीएफओ पंकज कमल ने कहा कि वन विभाग की कोशिश है कि किसी तरह से हाथी को सुरक्षित आबादी क्षेत्र से बाहर निकाल लिया जाए। इस बीच मुनादी कराकर लोगों से दूर रहने के लिए कहा गया है। वनविभाग की कोशिश है कि बांकीडेम के रास्ते हाथी को चेंद्रा की ओर खदेड़ दिया जाए। यह हाथी का विचरण क्षेत्र भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed