छत्तीसगढ़ के कोरिया में शुक्रवार रात हुए अलग-अलग हुए दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एलआईसी के एक अफसर भी शामिल हैं। पहला हादसा ट्रक के बाइक दो लोगों और दूसरा पिकअप के स्कूटी सवार तीन युवकों को मारने से हुआ है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने सभी के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं ट्रक और पिकअप को पुलिस ने जब्त कर लिया है। दोनों ही हादसे चरचा थाना क्षेत्र में हुए हैं।
कोरिया में हादसा, 5 की मौत: ट्रक और पिकअप ने दो बाइक सवारों को मारी टक्कर, मृतकों में एलआईसी अफसर भी शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरिया
Published by: मोहनीश श्रीवास्तव
Updated Sat, 21 Jan 2023 03:05 PM IST
सार
हादसे को लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं आ सकी है। पुलिस ने सभी के परिजनों को सूचित कर दिया है। बताया जा रहा है कि दोनों हादसे इतने जबरदस्त थे कि बाइक और स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। उनके पुर्जे और पहिये सड़क पर दूर तक जाकर गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन