फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Chhattisgarh: RTI कार्यकर्ता की हत्या कर जलाया शव, 10 हजार रुपये का इनाम भी किया घोषित, सरपंच सहित 4 गिरफ्तार

Mon, 26 Dec 2022 04:30 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कवर्धा Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Dec 2022 04:30 PM IST
सार

विवेक की मौत होने पर आरोपी अमित घबरा गया और अपने भाई सुखसागर यादव व गांव के अन्य साथियों नंदलाल मेरावी, जगदीश धुर्वे को बुलाया। फिर विवेक के शव को जंगल की ओर ले गए और वहां लकड़ियां रखकर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। विवेक की बाइक को भी जला दिया। 

विज्ञापन
4 including sarpanch arrested in in rti activist murder in kabirdham
विवेक चौबे (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले में एक पत्रकार और RTI कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। फिर आरोपी ने साथियों के साथ मिलकर उसका शव भी पेट्रोल डाल जला दिया। इसके बाद पत्रकार के परिजनों को कॉल कर फिरौती मांगी। किसी को शक न हो, इसके लिए पत्रकार के बारे में जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपये इनाम भी देने की घोषणा कर दी। पुलिस ने इस मामले में सरपंच सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। 



4 including sarpanch arrested in in rti activist murder in kabirdham
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जानकारी के मुताबिक, मठपारा निवासी विवेक चौबे (34) अपनी बहन के साथ रहते थे। वह 12 नवंबर को अचानक लापता हो गए। उनके परिचित रुपेश चंद्रवंशी ने 16 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई। पुलिस जांच में कॉल डिटेल व सीसीटीवी फुटेज से विवेक के 12 नवंबर को चिल्फी के कुंडपानी की ओर जाने का पता चला। वहीं 13 नवंबर को उनका मोबाइल बोड़ला के सुकवापारा में बंद होने की जानकारी मिली। हालांकि विवेक का पता नहीं लगा। 
4 including sarpanch arrested in in rti activist murder in kabirdham
कबीरधाम कोतवाली। - फोटो : social media
बहन के पास आया फिरौती का कॉल
इस बीच विवेक की बहन ने पुलिस को बताया कि उनके पास किसी नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने कहा कि उनका भाई उसके कब्जे में है। उसे छुड़वाने के लिए गहने और नकदी लगेगी। पुलिस ने आए हुए नंबर की जांच की तो पता चला कि कॉल करने वाले ने किसी और का मोबाइल लिया था। इस दौरान पुलिस को पता चला कि  बोक्करखार के सरपंच अमित यादव से मिलने के लिए विवेक गया था। पुलिस को अमित पर शक हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन
4 including sarpanch arrested in in rti activist murder in kabirdham
पुलिस को राख और हड्डियां बरामद हुईं। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
पुलिस को मिली हड्डियां और राख
वहीं अमित यादव ने विवेक को लेकर घोषणा कर दी कि उसके बारे में जानकारी देने वाले को 10 हजार रुपये का इनाम देगा। जांच के दौरान पुलिस को धवईपानी से कुंडपानी की ओर जाने वाले रास्ते पर फॉरेस्ट के पेट्रोलिंग कैंप के पास जंगल में राख के ढेर का पता चला। पुलिस वहां पहुंची और वहां से हड्डियां एकत्र की। नरकंकाल होने और जलाए जाने की आशंका से पुलिस ने उन्हें एकत्र कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
4 including sarpanch arrested in in rti activist murder in kabirdham
पुलिस ने सरपंच और उसके भाई सहित चार आरोपियो को गिरफ्तार किया है। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपियों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया
पुलिस को मुखबिर के जरिए पता चला कि विवेक चौबे की गुमशुदगी में सरपंच अमित का हाथ है। इस पर पुलिस ने संदेह के आधार पर अमित, उसके साथी नंदलाल मेरावी, सुखसागर यादव और जगदीश धुर्वे को हिरासत में लेकर अलग-अलग पूछताछ की। पहले तो आरोपी गुमराह करते रहे। काफी पूछताछ के बाद भी बहाना बना रहे थे। हालांकि बाद में आरोपियों ने विवेक चौबे की हत्या कर शव जलाए जाने की बात स्वीकार कर ली। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed