फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छात्र की गला घोंटकर हत्या: 10 दिन से लापता था सातवीं का छात्र, सड़क किनारे मिला शव, गले पर रस्सी का निशान

Mon, 26 Dec 2022 12:58 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरजपुर Published by: मोहनीश श्रीवास्तव Updated Mon, 26 Dec 2022 12:58 PM IST
सार

थाना प्रभारी शरद चंद्रा ने बताया कि, अमन सोनवानी शासकीय प्राथमिक स्कूल उपरपारा में कक्षा सातवीं का छात्र था। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। अंतिम बार वह किसके साथ दिखा था, इसकी भी जानकारी ली जा रही है। अमन के पिता संतराम सोनवानी मुंबई में रहकर काम करता था।

विज्ञापन
7th class student missing for 10 days strangled to death in surajpur
अमन सोनवानी (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में सातवीं कक्षा के एक छात्र की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। उसका शव रविवार दोपहर सड़क किनारे पड़ा मिला है। गले में रस्सी के निशान है। छात्र करीब 10 दिन से लापता था। सूचना मिलने पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड के साथ पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को मोर्चरी में रखवा दिया गया था। सोमवार को पंचनामा कार्रवाई के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। मामला भटगांव थाना क्षेत्र का है। 

7th class student missing for 10 days strangled to death in surajpur
बच्चे का शव मिलने की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
घर से खाना खाकर निकला, फिर नहीं लौटा
जानकारी के मुताबिक, नगर पंचायत भटगांव वार्ड-8 निवासी अमन सोनवानी (14) पुत्र संतराम सोनवानी 15 दिसंबर की सुबह 11 बजे घर से खाना खाकर निकला था। इसके बाद से वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां तलाश किया, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इस पर अमन की मां फुलेश्वरी सोनवानी ने थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। पुलिस ने भी तलाशा, पर कोई जानकारी नहीं मिली। 
7th class student missing for 10 days strangled to death in surajpur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
खदान के पास मिला शव
इस बीच भटगांव के दुग्गा खदान के पास नीली झील मार्ग पर रविवार दोपहर एक बच्चे का शव पड़ा दिखाई दिया। इस पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के अमन का होने की आंशका जताई। इसके बाद उसके परिजनों को सूचना दी गई। उन्होंने शव की शिनाख्त अमन के रूप में कर ली। उसके गले में रस्सी के निशान मिले हैं। आशंका है कि उसकी गला घोंटकर हत्या की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
7th class student missing for 10 days strangled to death in surajpur
पुलिस थाना भटगांव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अमन अपनी मां और भाई के साथ रहता था
थाना प्रभारी शरद चंद्रा ने बताया कि, अमन सोनवानी शासकीय प्राथमिक स्कूल उपरपारा में कक्षा सातवीं का छात्र था। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। अंतिम बार वह किसके साथ दिखा था, इसकी भी जानकारी ली जा रही है। अमन के पिता संतराम सोनवानी मुंबई में रहकर काम करता था। यहां अमन अपनी मां फुलेश्वरी और भाई के साथ रहता था। इसके अलावा जहां शव मिला है, वहां से भी सबूत जुटाए जा रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed