Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Decade-old stalled power project revived in Korba; Adani Power starts first 660 MW unit after two years of har

कोरबा: अधूरे पावर प्रोजेक्ट को मिला नया जीवन, अदाणी पावर ने शुरू की 660 मेगावाट की पहली यूनिट

Wed, 25 Nov 2026 07:56 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 25 Nov 2026 07:56 PM IST
सार

पथाड़ी में दशकभर से अधूरे पड़े पावर प्रोजेक्ट को नई जिंदगी मिली है। अदाणी पावर ने 1320 मेगावाट विस्तार परियोजना की पहली 660 मेगावाट यूनिट शुरू कर दी है। दूसरी यूनिट शुरू होने पर प्लांट की कुल क्षमता 1920 मेगावाट हो जाएगी।

विज्ञापन
Decade-old stalled power project revived in Korba; Adani Power starts first 660 MW unit after two years of har
अधूरे पावर प्रोजेक्ट अदाणी पावर ने शुरू की 660 मेगावाट की पहली यूनिट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के पावर कैपिटल कोरबा के पथाड़ी में एक दशक से अधूरे पड़े पावर प्रोजेक्ट को नया जीवन मिला है। अदाणी पावर ने कोरबा पावर के 1320 मेगावाट विस्तार प्रोजेक्ट की पहली 660 मेगावाट यूनिट को सफलतापूर्वक शुरू कर दिया है। दूसरी यूनिट शुरू होने के बाद स्टेशन की कुल क्षमता 1920 मेगावाट हो जाएगी।
विज्ञापन


इस उपलब्धि के पीछे 2 साल की कड़ी मेहनत और 250 से ज्यादा इंजीनियरों की टीम का जुनून है। अगस्त 2024 में अदाणी पावर ने NCLT प्रक्रिया के तहत लैंको अमरकंटक पावर लिमिटेड का 4101 करोड़ रुपये में अधिग्रहण किया था। तब 600 मेगावाट का प्लांट चालू था, जबकि 1320 मेगावाट का विस्तार प्रोजेक्ट 2016 से 70 प्रतिशत काम के बाद ठप पड़ा था।
विज्ञापन


चुनौती बड़ी थी। मशीनें जंग खा रही थीं, जरूरी दस्तावेज और ड्राइंग गायब थे, मूल ठेकेदार प्रोजेक्ट छोड़ चुका था। टीम को नए प्लांट से ज्यादा मुश्किल काम करना पड़ा। बॉयलर, टर्बाइन-जनरेटर, कोयला हैंडलिंग और वाटर सिस्टम की नए सिरे से जांच की गई। जहां रिकॉर्ड नहीं मिले, वहां साइट पर ही नई डिजाइन तैयार की गई और ग्रिड कनेक्टिविटी के लिए ट्रांसमिशन व्यवस्था बनाई गई। पीक टाइम में 10,000 लोगों ने दिन-रात काम कर बंद प्लांट को फिर जीवंत कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने प्लांट के साथ गांवों में भी बदलाव की कहानी लिखी है। अदाणी फाउंडेशन ने 24 गांवों के 50 सरकारी स्कूलों में 4200 स्कूल किट और 9 स्कूलों में 220 ड्यूल डेस्क बांटे। 15 स्कूलों में आरओ फिल्टर से 1800 बच्चों को लाभ, 3 स्कूलों में शौचालय से 800 बच्चों को सुविधा मिली। कोरबा में साइंस एंड कन्वेंशन सेंटर भी बनाया जा रहा है। 11 गांवों के 18 आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर किया गया।


प्रोजेक्ट उड़ान के तहत अक्टूबर 2025 से अब तक 164 विजिट में 8281 बच्चों ने प्लांट देखकर बिजली बनने की प्रक्रिया समझी। स्वास्थ्य में जून 2025 से 18 गांवों में मोबाइल हेल्थ सेवा से 17,000 लोग लाभान्वित, 6 मल्टी स्पेशलिटी कैंप और 65 सहायक उपकरण बांटे गए। गांवों में 15 गांवों में 240 सोलर स्ट्रीट लाइट से 25,000 लोगों को रोशनी मिली और 5 हाई-मास्ट लाइट लगाई गईं।

यह सिर्फ मशीनों के दोबारा चालू होने की नहीं, तकनीक, टीमवर्क और इरादों से रुके हुए प्रोजेक्ट को फिर खड़ा करने की कहानी है।

अधूरे पावर प्रोजेक्ट अदाणी पावर ने शुरू की 660 मेगावाट की पहली यूनिट

अधूरे पावर प्रोजेक्ट अदाणी पावर ने शुरू की 660 मेगावाट की पहली यूनिट

 

अधूरे पावर प्रोजेक्ट अदाणी पावर ने शुरू की 660 मेगावाट की पहली यूनिट

अधूरे पावर प्रोजेक्ट अदाणी पावर ने शुरू की 660 मेगावाट की पहली यूनिट

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed